एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दवा व्यापारी की हत्या के प्रयास मामले में भाजपा नेता समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बलिया जिले की उभांव थाना पुलिस ने दवा व्यापारी की हत्या के प्रयास के आरोप में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थानीय नेता एवं नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष तथा एक पत्रकार समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दवा व्यापारी की हत्या के प्रयास मामले में भाजपा नेता समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

बलिया (उप्र), 24 मई बलिया जिले की उभांव थाना पुलिस ने दवा व्यापारी की हत्या के प्रयास के आरोप में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थानीय नेता एवं नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष तथा एक पत्रकार समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

रसड़ा के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) मोहम्मद फहीम कुरैशी के अनुसार दवा व्यापारी की पत्नी बेबी गोंड की तहरीर पर बिल्थरा रोड नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्त, पत्रकार विजय मद्धेशिया और दो अज्ञात के खिलाफ बृहस्पतिवार देर रात भारतीय दण्ड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और 506 (आपराधिक धमकी) के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

कुरैशी ने शुक्रवार को बताया कि बेबी गोंड ने अपनी तहरीर में बताया कि जिले के बिल्थरा रोड पर उनके पति राहुल कुमार की दवा की दूकान है। राहुल 22 मई की रात दुकान बंद कर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे, तभी पीछे से उनके ऊपर गोली चलाई गई, जिससे वह खाई में गिर गए तथा गंभीर रूप से घायल हो गए।

राहुल कुमार का पिछले कुछ दिनों से उसकी दवा दुकान से सटे सार्वजनिक मार्ग पर एक गुमटी के आवंटन और कब्जा करने को लेकर विवाद है।

उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।

इस बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता के विरुद्ध दर्ज प्राथमिकी के बाद शुक्रवार को भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उभांव थाने पहुंचे।

थाना प्रभारी विपिन सिंह ने बताया कि भाजपा नेताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी पंकज सिंह ने बताया कि दिनेश कुमार गुप्त बिल्थरा रोड नगर पंचायत के दो बार अध्यक्ष रहे हैं तथा वर्तमान समय में इनकी पत्नी रेनू गुप्ता अध्यक्ष हैं। उन्होंने बताया कि गुप्त भाजपा के गोरखपुर क्षेत्र के व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजक हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2024 07:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).