देश की खबरें | मंदिर में शूट किए गए डांस वीडियो को लेकर इंस्टाग्राम उपयोगकर्ता के खिलाफ प्राथमिकी का आदेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार को कहा कि छतरपुर जिले के एक मंदिर परिसर में डांस का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाली एक महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

भोपाल, चार अक्टूबर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार को कहा कि छतरपुर जिले के एक मंदिर परिसर में डांस का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाली एक महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

इंस्टाग्राम पर एक अक्टूबर को वीडियो पोस्ट करने के बाद बजरंग दल के कुछ सदस्यों द्वारा आपत्ति जताए जाने पर युवती नेहा ने इसे डिलीट कर दिया और माफी मांगी।

इस लघु वीडियो (रील) को बॉलीवुड गीत ‘‘ मुन्नी बदनाम हुई’’ की धुन पर मंदिर की सीढ़ियों पर शूट किया गया था।

इंस्टाग्राम पर महिला के चार लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

मिश्रा ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘ जिस तरह से नेहा ने कपड़े पहने और वीडियो शूट किया वह आपत्तिजनक है। मैंने पहले भी ऐसी घटनाओं पर आपत्ति जताई थी और कहा था कि ऐसे मामलों में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। चेतावनी के बावजूद उसने ऐसा किया।’’

प्रदेश सरकार के प्रवक्ता गृह मंत्री ने कहा, ‘‘ मैंने छतरपुर के पुलिस अधीक्षक को उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है।’’

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की आपत्ति के बाद महिला ने डांस रील को हटा दिया और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए माफी मांगने का नया वीडियो अपलोड किया।

दिमो अविनाश माधव

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st T20I Match Preview: आज वेस्टइंडीज महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्क्वाड समेत सभी डिटेल्स

Israel-Iran War: ईरान में बड़े सैन्य अभियानों के बीच एयर इंडिया ने मध्य पूर्व की सभी उड़ानें रद्द की, यात्रियों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

Australia Women vs India Women, 3rd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

US‑Israel Joint Attack on Iran: ईरान पर इजरायल-अमेरिका का एक साथ मिसाइल हमला, अटैक के बीच ट्रंप की चेतावनी, 'हथियार छोड़ो, वरना मौत पक्की'

\