देश की खबरें | मंदिर की जमीन अवैध रूप से राम मंदिर ट्रस्ट को बेचने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को मंदिर की संपत्ति अवैध रूप से बेचने के मामले में अयोध्या में आनन्द भवन मंदिर के पुजारी के खिलाफ आपराधिक प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
अयोध्या (उप्र), सात मार्च अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को मंदिर की संपत्ति अवैध रूप से बेचने के मामले में अयोध्या में आनन्द भवन मंदिर के पुजारी के खिलाफ आपराधिक प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट राम मंदिर का प्रबंधन करता है।
पुलिस के अनुसार अयोध्या के अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) महेंद्र सिंह पासवान के आदेश के बाद फैजाबाद शहर कोतवाली पुलिस ने आनन्द भवन मंदिर के पुजारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
मंदिर की प्रबंधन समिति के सदस्य आनंद प्रकाश पाठक द्वारा दर्ज की गई शिकायत के अनुसार, पुजारी रमाकांत पाठक ने 21 सितंबर, 2024 को राम जन्मभूमि मंदिर परिसर से सटी 21,198.8 वर्ग फीट जमीन को छह करोड़ रुपये में अवैध रूप से राम जन्मभूमि ट्रस्ट को बेच दिया।
विक्रय विलेख में कथित रूप से गलत जानकारी दी गई थी।
शहर कोतवाली थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अश्विनी पांडेय ने बताया कि, "मुख्य आरोपी रमाकांत पाठक पर धोखाधड़ी एवं अन्य अपराधों के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।"
मंदिर की भूमि की अवैध बिक्री का पता तब चला जब स्थानीय पुलिस थाने में मामला दर्ज करने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। नतीजतन, शिकायतकर्ता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया, जिसने मामला दर्ज करने का आदेश दिया।
एसएचओ पांडेय ने कहा, "अदालत के निर्देश के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है, और अब जांच चल रही है। अधिकारी मामले की जांच जारी रखे हुए हैं, और जांच आगे बढ़ने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की उम्मीद है।"
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 07, 2025 08:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

