देश की खबरें | चौहान के खिलाफ टिप्पणी के लिए कांग्रेस नेता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ कथित तौर ‘‘भूखे नंगे घर का’’ टिप्पणी करने को लेकर किसान कांग्रेस के नेता दिनेश गुर्जर के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अशोक नगर (मप्र), 15 अक्टूबर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ कथित तौर ‘‘भूखे नंगे घर का’’ टिप्पणी करने को लेकर किसान कांग्रेस के नेता दिनेश गुर्जर के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।

मध्यप्रदेश भाजपा के प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने कहा कि गुर्जर ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ रविवार को एक चुनावी रैली में टिप्पणी की थी। प्रदेश भाजपा इकाई ने चुनाव आयोग से भी इस मामले में शिकायत की थी।

यह भी पढ़े | Fake TRP Scam: बार्क ने न्यूज चैनल्स के साप्ताहिक टीआरपी रेटिंग को अस्थायी रूप से रोका, चैनलों की रेटिंग में करेगा सुधार.

अशोक नगर जिले के कचनार पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक कपिल लक्ष्यकार ने बताया कि चुनाव अधिकारियों को की गयी शिकायत के आधार पर बुधवार को गुर्जर के खिलाफ भादसं और चुनाव संबंधी क़ानूनों की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

उन्होंने कहा कि इस मामले में आगे कार्रवाई के लिये भाषण की क्लिप जब्त की जायेगी।

यह भी पढ़े | Kerala Gold Smuggling Case: केरल गोल्ड स्मगलिंग केस के तार हो सकते हैं दाऊद गैंग से जुड़े, NIA का खुलासा.

अशोकनगर जिले के राजपुर में रविवार को एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश किसान कांग्रेस के नेता दिनेश गुर्जर ने कहा था, ‘‘कमलनाथ देश के दूसरे नंबर के उद्योगपति हैं। शिवराज की तरह नंगे भूखे घर के नहीं हैं...।’’

चौहान ने मंगलवार को गुर्जर के बयान को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा था कि यह कांग्रेस की ‘‘संस्कृति’’ और गरीबों के प्रति उसके रवैये को उजागर करता है।

मध्यप्रदेश की 28 विधानसभा सीटों के लिये उपचुनाव तीन नवंबर को होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\