देश की खबरें | बेटी को पढ़ाई छुड़ाकर बार में काम करने को मजबूर करने के लिये महिला के खिलाफ प्राथमिकी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नवी मुंबई में बेटी को पढ़ाई छुड़ाकर बीयर बार में काम करने के लिए मजबूर करने के आरोप में एक महिला और उसके लिव-इन पार्टनर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
मुंबई, 19 मार्च नवी मुंबई में बेटी को पढ़ाई छुड़ाकर बीयर बार में काम करने के लिए मजबूर करने के आरोप में एक महिला और उसके लिव-इन पार्टनर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
न्यू पनवेल थाने के सब-इंस्पेक्टर सुनील गिरी ने बताया कि 17 वर्षीय लड़की की शिकायत के आधार पर पुलिस ने 15 मार्च को महिला और उसके लिव-इन पार्टनर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।
अधिकारी ने कहा कि लड़की ने अपनी शिकायत में दावा किया है कि उसकी मां व उसके लिव-इन पार्टनर ने उसे पढ़ाई छोड़ने और परिवार का हाथ बटाने के लिए बीयर बार में काम करने को मजबूर किया।
उन्होंने कहा कि लगातार उत्पीड़न से तंग आकर लड़की पिछले महीने घर से भाग गई और बाद में उसका पता लगा लिया गया, लेकिन उसने अपनी मां के साथ रहने से इनकार कर दिया।
उन्होंने कहा कि नाबालिग को खारघर स्थित बाल आश्रय गृह में स्थानांतरित कर दिया गया, जहां उसने आपबीती सुनाई।
अधिकारी ने कहा कि आईपीसी की धारा 323 (जानबूझकर प्रताड़ित करना) और किशोर न्याय अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)