देश की खबरें | उप्र में पत्रकार के खिलाफ प्राथमिकी, मीडिया संगठनों ने किया विरोध

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में एक गांव पर कोरोना वायरस लॉकडाउन के प्रभाव पर रिपोर्ट को लेकर एक पत्रकार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किये जाने की मीडिया संगठनों ने आलोचना की और कहा कि कई सरकारें राज्य प्रशासन को ‘विरोध की आवाज दबाने’ के लिये इस्तेमाल कर रहीं हैं ।

जियो

नयी दिल्ली, 19 जून उत्तर प्रदेश में एक गांव पर कोरोना वायरस लॉकडाउन के प्रभाव पर रिपोर्ट को लेकर एक पत्रकार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किये जाने की मीडिया संगठनों ने आलोचना की और कहा कि कई सरकारें राज्य प्रशासन को ‘विरोध की आवाज दबाने’ के लिये इस्तेमाल कर रहीं हैं ।

गौरतलब है कि समाचार पोर्टल ‘स्क्रोल’ की संपादक सुप्रिया शर्मा के खिलाफ वाराणसी के रामनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह प्राथमिकी वाराणसी के डोमरी गांव निवासी माला देवी द्वारा दी गई एक शिकायत के आधार पर दर्ज की गयी है।

यह भी पढ़े | सर्वदलीय बैठक में राजनीति से ऊपर उठकर नेताओं ने कहीं दिल की बात, चीन को सबक सिखाने के लिए पीएम मोदी का किया समर्थन.

डोमरी गांव को प्रधानमंत्री द्वारा आदर्श ग्राम योजना के तहत गोद लिया गया है।

एडीटर्स गिल्ड आफ इंडिया ने शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी को अतिरंजित प्रतिक्रिया बताया । एक बयान में गिल्ड ने कहा कि पत्रकारों के खिलाफ कानून के आपराधिक प्रावधानों का प्रयोग अब अस्वस्थ और गंदा चलन हो गया है जिसकी लोकतंत्र में कोई जगह नहीं है ।

यह भी पढ़े | पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वाराणसी में किए गए विभिन्न विकास परियोजनाओं पर समीक्षा बैठक की: 19 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इसने कहा कि इसका विरोध होना चाहिये और इसे खत्म किया जाना चाहिये ।

गिल्ड ने स्क्रोल डाट इन के बयान का भी हवाला दिया जिसमें कहा गया है कि वह अब भी उस लेख पर कायम है । स्क्रोल ने कहा कि डोमरी गांव में माला देवी का इंटरव्यू पांच जून 2020 को किया गया था और उनके बयान आलेख ‘ प्रधानमंत्री मोदी द्वारा गोद लिये गए वाराणसी के गांव में लॉकडाउन में लोग भूखे हैं ’ में सटीक रूप से रिपोर्ट किये गए ।

भारतीय महिला प्रेस कोर ने भी शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी पर चिंता जताई है । इसने एक बयान में कहा कि प्राथमिकी पत्रकारों को धमकाने का एक और प्रयास है ताकि वे सत्तारूढ लोगों को असहज लगने वाले समाचारों पर फोकस नहीं कर सकें ।

इसने कहा कि सत्ता को सच दिखाना पत्रकारों का काम है ताकि सरकार सुधार के उपाय करके गलत चीजों को खत्म कर सके । बयान में कहा गया ,‘‘इसकी बजाय कई सरकारें राज्य प्रशासन का प्रयोग विरोध के स्वर उठाने वालों को धमकाने और उनके उत्पीड़न के लिये कर रहीं हैं ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू