देश की खबरें | लड़की को ‘धमकाने और उत्पीड़न’ के आरोप में फैक्ट चेकिंग साइट के सह संस्थापक के खिलाफ प्राथमिकी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस की साइबर शाखा ने ट्विटर के जरिए नाबालिग लड़की को ‘धमकाने और उत्पीड़न’ करने के आरोप में फैक्ट चेक अल्टन्यूज वेबसाइट के सह संस्थापक मोहम्मद जुबैर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, छह सितंबर दिल्ली पुलिस की साइबर शाखा ने ट्विटर के जरिए नाबालिग लड़की को ‘धमकाने और उत्पीड़न’ करने के आरोप में फैक्ट चेक अल्टन्यूज वेबसाइट के सह संस्थापक मोहम्मद जुबैर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

जुबैर ने हालांकि इसे ‘बिल्कुल ओछी शिकायत’ करार देते हुए आरोपों से इनकार किया। अल्टन्यूज ने उनका समर्थन करते हुए कहा कि उनके काम से ‘उन लोगों को चोट पहुंचती है जिन्होंने भारतीय लोकतंत्र को उखाड़ फेंकने के लिए दुष्प्रचार को हथियार बना लिया है।’

यह भी पढ़े | Western Railway: पश्चिम रेलवे ने 12 सितंबर से 6 जोड़ी और विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया.

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को बताया कि राष्ट्रीय बाल अधिकार सरंक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) की शिकायत पर जुबैर के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और यौन अपराधों से बच्चों के सरंक्षण अधिनियम (पॉक्सो) की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

एनसीपीसीआर ने शिकायत में ट्विटर पर लड़की और उसके दादा की तस्वीर का हवाला दिया है जिसे जुबैर ने कथित तौर पर पीड़िता के पिता के साथ ऑनलाइन बहस के बाद साझा किया था।

यह भी पढ़े | मुंबई के धारावी में कोरोना के 6 नए मरीज पाए गए: 6 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

हालांकि, लड़की का चेहरा धुंधला कर दिया गया था लेकिन उसने कहा कि उसकी पहचान जाहिर हो सकती है क्योंकि उसके दादा का चेहरा पहचाना जा सकता है।

आयोग ने कहा कि उसने सीपीसीआर अधिनियम, 2005 की धारा 13 (1) और (के) के तहत प्राप्त शिकायत का संज्ञान लिया क्योंकि नाबालिग लड़की की तस्वीर को विभिन्न ट्विटर उपयोगकर्ताओं द्वारा अशोभनीय टिप्पणियों के साथ आगे बढ़ाया गया और पोस्ट किया गया जो संज्ञेय अपराध जान पड़ता है और उसमें तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने की जरूरत है।

एनसीपीसीआर के अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो ने पुलिस को लिखे शिकायती पत्र में कहा कि वह जुबैर द्वारा ऑनलाइन धमकी दिए जाने और ट्विटर पर नाबालिग लड़की के पीछे पड़ने के मामले में कार्रवाई चाहते हैं।

उन्होंने ट्विटर इंडिया को भी कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है।

कानूनगो ने शनिवार को ट्वीट किया था, ‘‘एनसीपीसीआर को मिली कार्रवाई रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी व्यक्ति के खिलाफ ट्विटर पर नाबालिग लड़की को धमकी देने और उत्पीड़न करने के मामले में प्राथिमिकी दर्ज की गई है। अनुरोध के तहत ट्विटर इंडिया को संबंधित जानकारी देने के लिए 10 दिन का अतिरिक्त समय दिया गया है।’’

जुबैर ने कहा, ‘‘यह निश्चित तौर पर पूरी तरह ओछी शिकायत है। मैं कानूनी रूप से इसका जवाब दूंगा।’’

अल्टन्यूज ने एक बयान में कहा, ‘‘ अल्टन्यूज के सह संस्थापक मोहम्मद जुबैर को कानूनी ढांचे के दुरूपयोग के जरिए परेशान किया जा रहा है। अल्टन्यूज मोहम्मद जुबैर के साथ खड़ी है। जुबैर फर्जी विमर्श के खिलाफ संघर्ष में आगे रहे हैं और उनके काम से उन लोगों को चोट पहुंचती है जिन्होंने भारतीय लोकतंत्र को उखाड़ फेंकने के लिए दुष्प्रचार को हथियार बना लिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Toss Winner Prediction: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड