‘अफवाह फैलाने’ के आरोप में भाजपा सांसद के खिलाफ प्राथमिकी
पुलिस में सूत्रों ने बताया कि तृणमूल कांग्रेस नेता जयदीप चट्टोपाध्याय ने बांकुड़ा सदर पुलिस थाने में सांसद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद बृहस्पतिवार को बांकुड़ा के सांसद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।
बांकुड़ा (पश्चिम बंगाल), 17 अप्रैल दो शवों के दाह संस्कार को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अफवाह फैलाने के आरोप में भाजपा सांसद सुभाष सरकार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस में सूत्रों ने बताया कि तृणमूल कांग्रेस नेता जयदीप चट्टोपाध्याय ने बांकुड़ा सदर पुलिस थाने में सांसद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद बृहस्पतिवार को बांकुड़ा के सांसद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।
भाजपा सांसद ने सोशल मीडिया पर कहा था कि अधिकारियों ने दो शवों के दाह संस्कार में गलती की और दावा किया कि उन दोनों की कोरोना वायरस से मौत हुई थी।
टीएमसी नेता ने कहा, ‘‘सांसद खुद डॉक्टर हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि दोनों मृतकों में से किसी की भी रिपोर्ट देखे बिना उन्होंने कोविड-19 वैश्विक महामारी के समय सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने की कोशिश की।’’
भाजपा सांसद ने इस पर पलटवार करते हुए कहा, ‘‘प्रशासन ने जांच के नतीजे आने से पहले कैसे शवों का दाह संस्कार किया?’’
अधिकारियों ने 12 अप्रैल की आधी रात को दाह संस्कार किया था। दोनों व्यक्तियों की एक सरकारी अस्पताल में मौत हुई थी। कुछ लोगों ने यह दावा करते हुए प्रदर्शन किया कि दोनों की कोरोना वायरस के कारण मौत हुई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 17, 2020 11:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

