देश की खबरें | दलितों की पिटाई के आरोप में भाजपा विधायक के भतीजे समेत 12 अन्‍य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में तुलसीपुर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक कैलाश नाथ शुक्ला के भतीजे समेत 12 अन्‍य लोगों के खिलाफ दलितों की पिटाई करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

बलरामपुर, 28 अगस्त उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में तुलसीपुर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक कैलाश नाथ शुक्ला के भतीजे समेत 12 अन्‍य लोगों के खिलाफ दलितों की पिटाई करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि तुलसीपुर पुलिस ने विधायक के भतीजे सोनू शुक्ला और अन्य के खिलाफ रविवार को दलितों की पिटाई करने, लूटपाट और अनुसूचित जाति/जनजाति (एससी/एसटी) अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) केशव कुमार के मुताबिक, करीब एक महीने पुरानी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें शुक्ला अन्य लोगों के साथ तहसील गेट के पास कुछ लोगों को डंडों से पीटते नजर आ रहे हैं।

उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में सेखुईकलां निवासी राकेश की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

भाजपा विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने कहा, “कुछ लोग हमारी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। घटना वाली रात कुछ लोग शराब के नशे में मेरे भतीजे सोनू शुक्ला की दुकान में घुस आए और वहां मौजूद कर्मचारी से मारपीट करने लगे।”

शुक्ला ने कहा, “घटना की सूचना मिलने पर सोनू शुक्ला मौके पर पहुंचा और कर्मचारी को हमलावरों से बचाया। उसने 112 (आपातकालीन प्रतिक्रिया नंबर) पर पुलिस को सूचना भी दी। मामले में झूठे आरोप लगाकर मुझे और मेरे परिवार को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\