देश की खबरें | सोशल मीडिया पर ‘फर्जी’ वीडियो डालने के आरोप में आप नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली भाजपा के महासचिव कुलजीत चहल की उस शिकायत पर पुलिस ने एक मामला दर्ज किया है जिसमें आप नेताओं पर सोशल मीडिया पर एक ‘‘फर्जी’’ समाचार वीडियो क्लिप डालने का आरोप लगाया गया है। इसमें दावा किया गया है कि भाजपा द्वारा शासित नगर निगमों में भ्रष्टाचार है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, नौ नवम्बर दिल्ली भाजपा के महासचिव कुलजीत चहल की उस शिकायत पर पुलिस ने एक मामला दर्ज किया है जिसमें आप नेताओं पर सोशल मीडिया पर एक ‘‘फर्जी’’ समाचार वीडियो क्लिप डालने का आरोप लगाया गया है। इसमें दावा किया गया है कि भाजपा द्वारा शासित नगर निगमों में भ्रष्टाचार है।

आम आदमी पार्टी (आप) से इस संबंध में तत्काल प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है।

यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर: सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबल के जवानों ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की तरफ से छिपाए गए हथियार और गोला बारूद बरामद किए: 9 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

चहल ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पुलिस इस ‘‘फर्जी’’ वीडियो को सोशल मीडिया पर डालने के पीछे आप नेताओं की भूमिका की जांच कर रही है। इस वीडियो में आरोप लगाया गया है कि भारतीय जनता पार्टी के पार्षद भ्रष्टाचार और 1,400 करोड़ रुपये के गबन में शामिल हैं।

भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम के तहत नॉर्थ एवेन्यू पुलिस थाने में शनिवार को मामला दर्ज किया गया।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020 Results: बिहार में चुनाव नतीजों से पहले भाजपा कार्यकर्ता पटना में बना रहे हैं लड्डू, कहा-हमें पूरा भरोसा एनडीए की सरकार बनेगी.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘भाजपा नेता कुलजीत चहल ने एक फर्जी वीडियो के बारे में एक शिकायत की है। इस संबंध में एक मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।’’

चहल ने अपनी शिकायत में आप नेता दुर्गेश पाठक और उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) में पार्टी के नेता प्रतिपक्ष विकास गोयल के नाम लेते हुए एक नवम्बर को कहा था कि उन्होंने भाजपा पार्षदों के खिलाफ ‘‘भ्रष्टाचार और गबन’’ के आधारहीन आरोप लगाये है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\