एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | फिनटेक कंपनियां ऑफलाइन भुगतान समाधान पर दें ध्यान: वित्तीय सेवा सचिव नागराजू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वित्तीय सेवा विभाग के सचिव एम नागराजू ने सोमवार को वित्तीय प्रौद्योगिकी (फिनटेक) कंपनियों से वित्तीय समावेश को बढ़ाने के लिए ऑफलाइन भुगतान समाधान पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया।

जरुरी जानकारी | फिनटेक कंपनियां ऑफलाइन भुगतान समाधान पर दें ध्यान: वित्तीय सेवा सचिव नागराजू

नयी दिल्ली, सात जुलाई वित्तीय सेवा विभाग के सचिव एम नागराजू ने सोमवार को वित्तीय प्रौद्योगिकी (फिनटेक) कंपनियों से वित्तीय समावेश को बढ़ाने के लिए ऑफलाइन भुगतान समाधान पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया।

नागराजू ने भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के वित्तीय समावेश और फिनटेक (वित्तीय प्रौद्योगिकी) पर आयोजित सम्मेलन में कहा, ‘‘मैं फिनटेक कंपनियों से ऑफलाइन भुगतान के लिए भुगतान समाधान पर ध्यान देने का अनुरोध करूंगा।’’

उन्होंने कहा कि वित्तीय समावेश को वैश्विक स्तर पर आर्थिक विकास और गरीबी उन्मूलन के एक प्रमुख कारक के रूप में पहचाना जा रहा है।

सचिव ने कहा कि 17 संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्यों (यूएन एसडीजी) में से सात सीधे वित्तीय समावेश से जुड़े हैं। इससे बैंकिंग सेवाओं से वंचित और कम सेवा प्राप्त आबादी के लिए वित्तीय सेवाओं तक पहुंच में सुधार के महत्व का पता चलता है।

उन्होंने भारत में हुई प्रगति को बताने के लिए ग्लोबल फाइंडेक्स डेटाबेस के अनुमान का हवाला देते हुए 2014 से पहले के आंकड़ों का जिक्र किया। उस समय भारत में केवल 35 प्रतिशत लोगों के पास बैंक खाते तक पहुंच थी।

नागराजू ने कहा कि इस स्थिति के जवाब में, वित्तीय पहुंच में सुधार के लिए 2014 में प्रधानमंत्री जन-धन योजना (पीएमजेडीवाई) शुरू की गई थी। अब भारत में 99 प्रतिशत लोगों के पास बैंक खाते हैं। इस योजना ने लाखों भारतीयों को बैंक खाते खोलने और वित्तीय प्रणाली जोड़ने में सक्षम बनाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2025 02:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).