खेल की खबरें | सभी प्रारूपों में कोहली के लगातार अच्छे प्रदर्शन के कायल हैं फिंच

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आस्ट्रेलिया के सीमित ओवरों के कप्तान आरोन फिंच का कहना है कि भारत जैसे क्रिकेट के दीवाने देश में लोगों की अपेक्षाओं का बोझ काफी है लेकिन विराट कोहली ने बतौर कप्तान शानदार प्रदर्शन किया है ।

मुंबई, 30 जून आस्ट्रेलिया के सीमित ओवरों के कप्तान आरोन फिंच का कहना है कि भारत जैसे क्रिकेट के दीवाने देश में लोगों की अपेक्षाओं का बोझ काफी है लेकिन विराट कोहली ने बतौर कप्तान शानदार प्रदर्शन किया है ।

फिंच ने कहा कि खिलाड़ी खराब दौर से गुजरते हैं लेकिन कोहली, स्टीव स्मिथ, रिकी पोंटिंग और सचिन तेंदुलकर जैसे खिलाड़ी अपवाद हैं ।

यह भी पढ़े | UVA Premier League T20 2020 Sri Lanka Schedule: आज से श्रीलंका में शुरू हुई UVA T20 प्रीमियर लीग, यहां पढ़ें पूरा शेड्यूल.

उन्होंने सोनी टेन के पिट स्टॉप शो पर कहा ,‘‘ हर खिलाड़ी का एक खराब दौर आता है लेकिन कोहली, स्मिथ, पोंटिंग और तेंदुलकर ऐसे खिलाड़ी थे जिनका फार्म कभी भी लगातार दो श्रृंखलाओं में खराब नहीं रहा ।’’

फिंच ने कहा ,‘‘ भारत के लिये खेलने का दबाव अलग है और कप्तानी का अलग और जिस तरह से कोहली लंबे समय से दोनों काम कर रहे हैं, वह लाजवाब है ।’’

यह भी पढ़े | दिल्ली के जाने माने क्लब क्रिकेटर संजय डोभाल का कोरोना वायरस संक्रमण से निधन.

उन्होंने कहा ,‘‘ महेंद्र सिंह धोनी से कप्तानी लेने के बाद अपेक्षायें काफी थी और वह लगातार अच्छा प्रदर्शन करता रहा ।यह काफी प्रभावशाली है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ सबसे प्रभावी बात तो तीनों प्रारूपों में उसका लगातार अच्छा खेलना है ।वनडे क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज होना और फिर टेस्ट और टी20 में उस कामयाबी को दोहराना , काबिले तारीफ है।’’

आईसीसी ने गेंद को चमकाने के लिये लार के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है और फिंच ने कहा कि खिलाड़ियों को इसकी आदत हो जायेगी ।

उन्होंने कहा ,‘‘ मैने इंग्लैंड या वेस्टइंडीज टीमों से बात नहीं की है लेकिन मुझे लगता है कि अगले कुछ महीने में खिलाड़ी इसके आदी हो जायेंगे । गेंद को चमकाने के दूसरे तरीके तलाशे जायेंगे ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

\