एजेंसी न्यूज

फिंच को टी20 विश्व कप स्थगित होने की आशंका

टी20 विश्व कप आस्ट्रेलिया में 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक होना है। फिंच का कहना है कि दुनिया भर में छाये मौजूदा संकट को देखते हुए उन्हें इसके समय पर होने की संभावना नहीं लगती ।

फिंच को टी20 विश्व कप स्थगित होने की आशंका

मेलबर्न, 23 अप्रैल आस्ट्रेलिया के सीमित ओवरों के कप्तान आरोन फिंच का मानना है कि कोरोना वायरस महामारी से टी20 विश्व कप तीन महीने के लिये स्थगित हो सकता है ।

टी20 विश्व कप आस्ट्रेलिया में 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक होना है। फिंच का कहना है कि दुनिया भर में छाये मौजूदा संकट को देखते हुए उन्हें इसके समय पर होने की संभावना नहीं लगती ।

उन्होंने ‘सेन रेडियो’ से कहा ,‘‘ मुझे लगता है कि यह एक ,दो या तीन महीने तक के लिये स्थगित हो सकता है ।’’

उन्होंने कहा कि महामारी पर नियंत्रण के बाद दर्शकों के बिना मैच कराये जाने से भी उन्हें गुरेज नहीं है ।

उन्होंने कहा ,‘‘ लाइव मैच होने चाहिये । दर्शक रहे या नहीं, मुझे नहीं लगता कि इससे खिलाड़ियों को कोई फर्क पड़ता है ।’’

फिंच ने कहा ,‘‘हमने न्यूजीलैंड के खिलाफ दर्शकों के बिना एक मैच खेला था । पहले चार पांच ओवर अजीब लगा लेकिन बाद में ध्यान ही नहीं गया ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2020 12:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).