जीएसटी पर आपदा उपकर लगाने पर विचार नहीं कर रहा वित्त मंत्रालय

इससे पहले कुछ खबरों में कहा गया था कि केंद्र सरकार जीएसटी पर उसकी तरह का आपदा उपकर लगाने पर विचार कर रही है, जैसा केरल सरकार ने पिछले साल जून में बाढ़ उपकर लगाया था।

जियो

नयी दिल्ली, 23 मई वित्त मंत्रालय माल एवं सेवा कर (जीएसटी) पर आपदा उपकर लगाने पर विचार नहीं कर रहा है, क्योंकि कंपनियों को पहले से ही बिक्री में गिरावट और मांग में कमी का सामाना करना पड़ रहा है। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी।

इससे पहले कुछ खबरों में कहा गया था कि केंद्र सरकार जीएसटी पर उसकी तरह का आपदा उपकर लगाने पर विचार कर रही है, जैसा केरल सरकार ने पिछले साल जून में बाढ़ उपकर लगाया था।

वित्त मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान वर्तमान आर्थिक परिदृश्य में किसी भी प्रकार का आपदा उपकर लगाना अपने-आप में एक आपदा से कम नहीं होगा।

एक सूत्र ने कहा कि इस समय इस प्रकार कर बढ़ाने से उल्टे नुकसान ही होगा क्यों कि बिक्री पहले से ही कम है और उद्योग जगत मांग गिरावट और मजदूरों को लेकर कठिनाइयों का सामना कर रहा है।

सूत्र ने कहा, "इस तरह के किसी भी उपाय से उपभोक्ताओं का हौसला गिर सकता है और बाजार कमजोर हो सकती है, खासकर तब जब सरकार उपभोग को बढ़ावा देने की पूरी कोशिश कर रही है।"

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी किसी भी देश ने इस महामारी समय के दौरान इस तरह का प्रयोग नहीं किया है।

कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने इससे पहले दिन में ट्वीट किया था, “यहां तक कि आरबीआई ने भी माना है कि इस साल वृद्धि दर नकारात्मक रहने वाली है। ऐसे में जीएसटी पर आपदा उपकर लगाने के बारे में सोचिये भी मत। यह एक अन्य आपदा साबित होगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Toss Winner Prediction: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Uttarakhand Announces ‘No Vehicle Day’: उत्तराखंड में ‘नो व्हीकल डे’ का ऐलान, सीएम काफिले में 50 फीसदी कटौती और वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RCB vs KKR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें