जरुरी जानकारी | वित्त मंत्रालय ने मंत्रालयों, विभागों से 21 मार्च तक बचत जमा करने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वित्त मंत्रालय ने विभिन्न मंत्रालयों एवं विभागों से वित्त वर्ष 2021-22 में हुई किसी भी बचत राशि को 21 मार्च तक सौंप देने को कहा है।

नयी दिल्ली, चार मार्च वित्त मंत्रालय ने विभिन्न मंत्रालयों एवं विभागों से वित्त वर्ष 2021-22 में हुई किसी भी बचत राशि को 21 मार्च तक सौंप देने को कहा है।

वित्त मंत्रालय के बजट प्रकोष्ठ ने सरकार के सभी मंत्रालयों एवं विभागों को भेजे गए एक आधिकारिक ज्ञापन में कहा है कि चालू वित्त वर्ष के लिए आबंटित राशि में हुई बचत को सरकार को सुपुर्द करने के लिए 21 मार्च 2022 की अंतिम तारीख तय की गई है।

इस ज्ञापन के मुताबिक, हरेक मद में हुई बचत को वित्त मंत्रालय के बजट प्रकोष्ठ के पास 21 मार्च तक जमा करा दिया जाए।

मंत्रालय के निर्धारित नियमों के मुताबिक, वित्त वर्ष के लिए आवंटित राशि का अगर इस्तेमाल नहीं किया जाता है तो वित्त वर्ष की अंतिम तारीख 31 मार्च को उसके उपयोग की अवधि समाप्त हो जाती है। इसकी वजह यह है कि एक अप्रैल से नए वित्त वर्ष का बजट लागू हो जाता है।

मंत्रालयों एवं विभागों के लिए यह बचत राशि राजस्व संग्रह में होने वाली किसी भी गिरावट की स्थिति में एक तरह की राहत देती है। विनिवेश प्राप्तियों के इस साल उम्मीद से काफी कम रहने से सरकारी विभागों के लिए यह बचत काफी अहम हो सकती है।

सरकार ने एलआईसी के विनिवेश से 60,000 करोड़ रुपये से अधिक राजस्व मिलने की उम्मीद लगाई हुई है लेकिन यूक्रेन संकट गहराने से इस सार्वजनिक निर्गम के मार्च में आ पाने को लेकर असमंजस पैदा हो गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू