जरुरी जानकारी | बैंकों के वित्तीय प्रदर्शन की समीक्षा करेंगी वित्त मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बैंकों के वित्तीय प्रदर्शन की समीक्षा के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) के प्रबंध निदेशकों के साथ बैठक करेंगी। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 26 दिसंबर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बैंकों के वित्तीय प्रदर्शन की समीक्षा के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) के प्रबंध निदेशकों के साथ बैठक करेंगी। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

चालू वित्त वर्ष के पहले छह महीनों के दौरान सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने करीब 68,500 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है।

सूत्रों ने कहा कि शनिवार को होने वाली बैठक में प्रधानमंत्री जन धन योजना (पीएमजेडीवाई), किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), स्टैंड-अप इंडिया, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (पीएमएमवाई) सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं के लिए निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने में बैंकों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।

यह 2024-25 का बजट पेश किये जाने और अगले साल होने वाले आम चुनावों से पहले संभवत: अंतिम पूर्ण समीक्षा बैठक है।

सूत्रों ने कहा कि बैठक में वह ग्राहक सेवा और साइबर सुरक्षा में सुधार के उपायों पर भी चर्चा करेंगी।

वित्त मंत्री अगले वित्त वर्ष के लिए बैंकों के वित्तीय समावेश, कर्ज वृद्धि, संपत्ति गुणवत्ता और कारोबार वृद्धि योजना की भी समीक्षा करेंगी। गैर-निष्पादित परिसंपत्ति(एनपीए) और वसूली की स्थिति पर भी चर्चा की जाएगी।

भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार पिछले तीन साल से अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों में कमी आयी है।

यह 31 मार्च, 2021 को 8,35,051 करोड़ रुपये (सकल एनपीए अनुपात 7.33 प्रतिशत) था जो 31 मार्च, 2022 को कम होकर 7,42,397 करोड़ रुपये (सकल एनपीए अनुपात 5.82 प्रतिशत) और 31 मार्च, 2023 को 5,71,544 करोड़ रुपये (सकल एनपीए अनुपात 3.87 प्रतिशत) हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

दुनिया के सम्राट नहीं चुने गए हैं ट्रंपः लूला