विदेश की खबरें | वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वाशिंगटन में राष्ट्रीय विज्ञान फाउंडेशन का दौरा किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यहां राष्ट्रीय विज्ञान फाउंडेशन (एनएसएफ) मुख्यालय का दौरा किया। इस दौरान उन्हें स्वास्थ्य संकट के समय सार्वजनिक संदेश, खगोल विज्ञान, रोबोटिक्स के लिए कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) जैसे प्रमुख मुद्दों पर प्रस्तुतियां दी गईं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वाशिंगटन, 17 अक्टूबर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यहां राष्ट्रीय विज्ञान फाउंडेशन (एनएसएफ) मुख्यालय का दौरा किया। इस दौरान उन्हें स्वास्थ्य संकट के समय सार्वजनिक संदेश, खगोल विज्ञान, रोबोटिक्स के लिए कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) जैसे प्रमुख मुद्दों पर प्रस्तुतियां दी गईं।

सीतारमण अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) और विश्व बैंक की वार्षिक बैठकों में भाग लेने के मकसद से अमेरिका की राजधानी में थीं।

उन्होंने पिछले सोमवार को अपनी छह दिवसीय यात्रा की शुरुआत ब्रुकिंग्स इंस्टीट्यूट में थिंक-टैंक समुदाय के साथ वार्ता से की थी।

रविवार को एनएसएफ की यात्रा के दौरान सीतारमण को खगोल विज्ञान, कोविड-19 स्वास्थ्य संकट के दौरान सार्वजनिक संदेश, रोबोटिक्स के लिए एआई, कृषि और पर्यावरणीय स्थिरता के लिए प्रख्यात प्राध्यापकों ने डिजिटल प्रस्तुतियां दीं।

“ब्लैक होल” पर सफलता की खोज के लिए प्रमुख शोधकर्ता रहीं डॉ कैथरीन बौमन, नोबेल पुरस्कार विजेता और अर्थशास्त्र के एमआईटी प्रोफेसर अभिजीत बनर्जी, “अर्थ सेंस” के सह-संस्थापक और मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी डॉ गिरीश चौधरी ने प्रस्तुतियां दीं।

एनएसएफ के निदेशक डॉ सेतुरमन पंचनाथन ने सीतारमण को फाउंडेशन के काम के बारे में जानकारी दी और उन्हें एनएसएफ गैलरी का दौरा कराया।

पंचनाथन ने कहा, “एनएसएफ को उन साझेदारियों पर गर्व है जिन्हें भारत और अमेरिका ने समाज को आगे बढ़ाने के लिए वर्षों से बढ़ावा दिया है। वैश्विक सहयोग ने ब्लैक होल की पहली छवि को कैमरे में कैद करने से लेकर महामारी से जूझने तक अद्भुत चीजें संचालित की हैं।”

सीतारमण देर शाम भारत के लिए रवाना हुईं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\