देश की खबरें | वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शुक्रवार से असम और त्रिपुरा के दो दिवसीय दौरे पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शुक्रवार से असम और त्रिपुरा के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगी। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।

गुवाहाटी, 20 जुलाई केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शुक्रवार से असम और त्रिपुरा के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगी। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।

विज्ञप्ति के मुताबिक, वित्त मंत्री गुवाहाटी में केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के अधिकारियों और कर्मचारियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार प्रदान करने को लेकर एक अलंकरण समारोह में भाग लेंगी।

समारोह में सीबीआईसी के 29 अधिकारियों और कर्मचारियों को "द प्रेसिडेंसियल अवार्ड ऑफ एप्रिसिएशन सर्टिफिकेट" प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार की घोषणा इस वर्ष गणतंत्र दिवस के मौके पर की गई थी।

अधिकारियों और कर्मचारियों का चयन पिछले कुछ वर्षों में सेवा क्षेत्र में उनके अनुकरणीय प्रदर्शन के आधार पर किया गया था।

समारोह में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा ​​और सीबीआईसी के अध्यक्ष विवेक जौहरी भी शामिल होंगे।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि केंद्रीय मंत्री बाद में अगरतला में जीएसटी भवन के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेने के लिए त्रिपुरा के लिए रवाना होंगी और अगले दिन वह त्रिपुरा के श्रीमंतपुर में स्थित एकीकृत जांच चौकियों का दौरा करेंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\