देश की खबरें | आखिर पकड़ी गयी 'शर्मीली' तीस घंटे चला बचाव अभियान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. चार साल की बाघिन "शर्मीली " को 15 महीने बाद वन्य जंतु विशेषज्ञों ने तीस घंटे चले मेगा बचाव अभियान के बाद शुक्रवार पूर्वाह्न 11 बजे पकड़ लिया ।

बरेली (उप्र),19 जून चार साल की बाघिन "शर्मीली " को 15 महीने बाद वन्य जंतु विशेषज्ञों ने तीस घंटे चले मेगा बचाव अभियान के बाद शुक्रवार पूर्वाह्न 11 बजे पकड़ लिया ।

छठी बार शुरू किये गये बचाव अभियान के अंतर्गत तीस घंटे तक चला बड़ा बचाव अभियान था जो सफल रहा, शर्मिली को अब लखीमपुर खीरी के दुधवा नेशनल पार्क के किशनपुर अभयारण्य में भेजा जायेगा जो 15 महीने पहले वहां से निकलकर बरेली की बंद पड़ी रबर फैक्ट्री में 11 मार्च 2020 को आ गयी थी।

बरेली के मुख्य वन संरक्षक ललित वर्मा ने बताया कि चार साल की बाघिन "शर्मीली " बहुत चतुर है और वह ऐसा आसरा प्रतिदिन बनाती थी कि 39 कैमरों को नजर न आये। उन्होंने बताया कि पांच बचाव अभियान असफल होने के बाद आखिरकार वह बृहस्पतिवार को जाल में घिर गई ।

उन्होंने बताया कि शर्मिली को पकड़ने लिये छठा अभियान 15 दिन पहले शुरू हुआ था और 39 कैमरों के जरिए,1400 एकड़ मे फैले बंद पड़ी रबड़ फैक्ट्री में उसकी निगरानी 24 घंटे की जा रही थी।

वर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह वह चूना कोठी के पास खाली टैंक में बैठी देखी गयी। बाघिन का ठिकाना जिस टैंक में था, उसकी परिधि 10 मीटर और गहराई 25 फुट है। उन्होंने बताया कि उस टैंक से बाहर निकलने का सिर्फ एक ही रास्ता है और जैसे ही वह बाहर निकली, मुहाने पर लगाए गए पिंजरे में कैद हो गई।

बाघिन "शर्मीली " की लंबाई 11 फीट और वजन 150 किलो है । वर्मा ने बताया कि 24 घंटे से अधिक चले इस बृहद बचाव अभियान में विशेषज्ञों के अलावा 125 सदस्यों और दो डॉक्टरों को भी तैनात किया गया था ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\