देश की खबरें | नाग मिसाइल का अंतिम परीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न: डीआरडीओ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत ने बृहस्पतिवार को राजस्थान के पोखरण में तीसरी पीढ़ी की टैंक रोधी गाइडेड मिसाइल 'नाग' का अंतिम परीक्षण सफलतापूर्वक किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर भारत ने बृहस्पतिवार को राजस्थान के पोखरण में तीसरी पीढ़ी की टैंक रोधी गाइडेड मिसाइल 'नाग' का अंतिम परीक्षण सफलतापूर्वक किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इसे सामरिक रूप से संवेदनशील क्षेत्रों में हथियार तैनात करने का रास्ता साफ करने के लिये महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: धान खरीद में अनियमितता पर योगी सरकार सख्त, 8 प्रभारियों समेत 10 पर एफआईआर.

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा विकसित यह मिसाइल दिन और रात दोनों समय दुश्मन टैंकों से भिड़ने में सक्षम है।

डीआरडीओ ने कहा कि बृहस्पतिवार सुबह 6 बजकर 45 मिनट पर पोखरण रेंज से मिसाइल का अंतिम परीक्षण किया गया।

यह भी पढ़े | 8 Year Old Girl Allegedly Assaulted Sexually In Delhi: दिल्ली में 8 साल की नाबालिग बच्ची का यौन उत्पीड़न करने वाले रिश्तेदार गिरफ्तार.

डीआरडीओ ने कहा, ''हथियारों से लैस मिसाइल से एक तय दूरी पर रखी गई टैंक पर निशाना साधा गया। यह प्रक्षेपण नाग मिसाइल के वाहक नामिका से किया गया और इसने लक्ष्य को सटीक तरीके से भेद दिया।''

यह मिसाइल अंतिम परीक्षण के बाद उत्पादन के चरण में पहुंच गई है।

डीआरडीओ ने कहा, ''सार्वजनिक क्षेत्र का रक्षा उपक्रम भारत डायनेमिक्स लिमिटेड इसका उत्पादन करेगा जबकि नामिका का उत्पादन मेडक आयुध कारखाने में किया गया जाएगा। ''

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ और भारतीय सेना को नाग मिसाइल के सफल परीक्षण के लिये बधाई दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान