जरुरी जानकारी | फिमी की लौह अयस्क परिवहन पर कर्नाटक सरकार के दिशानिर्देशों को वापस लेने की मांग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. खनिज उद्योग निकाय फिमी-दक्षिणी क्षेत्र ने राज्य के बेल्लारी और दो अन्य जिलों से लौह अयस्क के परिवहन और निर्यात पर कर्नाटक सरकार के दिशानिर्देशों को वापस लेने की मांग की है।

नयी दिल्ली, 14 जून खनिज उद्योग निकाय फिमी-दक्षिणी क्षेत्र ने राज्य के बेल्लारी और दो अन्य जिलों से लौह अयस्क के परिवहन और निर्यात पर कर्नाटक सरकार के दिशानिर्देशों को वापस लेने की मांग की है।

कर्नाटक सरकार ने अपने हालिया दिशानिर्देशों में लौह अयस्क के परिवहन और निर्यात की अनुमति दी है जिनका उत्पादन 31 मार्च, 2022 तक किया गया है।

फेडरेशन ऑफ इंडियन मिनरल इंडस्ट्रीज (फिमी), दक्षिणी क्षेत्र के अनुसार, राज्य सरकार को 31 मार्च, 2022 के बाद उत्पादित लौह अयस्क के परिवहन के बारे में भी स्पष्ट करना चाहिए।

राज्य के दिशानिर्देश पिछले महीने उच्चतम न्यायालय के उस आदेश के मद्देनजर आए हैं, जिसमें देश के बाकी हिस्सों की तरह कर्नाटक से लौह अयस्क के निर्यात पर प्रतिबंध हटा दिया गया था।

इस साल मई में न्यायालय ने खनन कंपनियों को कर्नाटक में बेल्लारी, चित्रदुर्ग और तुमकुरु की खदानों से उत्खनित लौह अयस्क का निर्यात करने की अनुमति दी थी।

फिमी दक्षिणी क्षेत्र ने सोमवार को कर्नाटक सरकार को लिखे एक पत्र में कहा, ‘‘उक्त शर्त पूरी तरह से अनुचित है, अदालत के आदेश के विपरीत है और इसे तुरंत वापस लिया जाना चाहिए।

उद्योग निकाय ने कर्नाटक सरकार से दिशानिर्देशों में उक्त प्रतिबंध को वापस लेने और राज्य में उत्पादित सभी लौह अयस्क की जल्द से जल्द मुक्त आवाजाही की अनुमति देने के लिए तत्काल कदम उठाने का आग्रह किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Winner Prediction: टूर्नामेंट के 29वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी नागरिकता विवाद मामला, इलाहाबाद HC कल सुनेगा कांग्रेस नेता का पक्ष, FIR के आदेश पर फिलहाल रोक

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड