Abdul Ghaffar Nadiadwala Passed Away: फिल्म निर्माता अब्दुल गफ्फार नाडियाडवाला का निधन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फिल्म निर्माता अब्दुल गफ्फार नाडियाडवाला का दिल का दौरा पड़ने से सोमवार की सुबह निधन हो गया। वह 91 साल के थे।

Abdul Ghaffar Nadiadwala

मुंबई, 22 अगस्त : फिल्म निर्माता अब्दुल गफ्फार नाडियाडवाला का दिल का दौरा पड़ने से सोमवार की सुबह निधन हो गया. वह 91 साल के थे. उनके पुत्र फिल्म निर्माता फिरोज नाडियाडवाला ने अपने पिता के निधन की सूचना दी. अब्दुल गफ्फार नाडियाडवाला का निधन ब्रीच कैंडी अस्पताल में देर रात 1:40 बजे हुआ.

फिरोज नाडियाडवाला ने एक बयान में कहा, ‘‘मेरे पिता श्री अब्दुल गफ्फार नाडियाडवाला का दिल का दौरा पड़ने से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में 22 अगस्त, 2022 को रात 1:40 बजे निधन हो गया. वह 91 साल के थे.’’ यह भी पढ़ें : Netflix Series: 'दिल्ली क्राइम' के कलाकारों ने साझा की दिल्ली से जुड़ी यादें

अब्दुल गफ्फार नाडियाडवाला ने 1965 में बनी फिल्म ‘महाभारत’ से ले कर 2000 के दशक में बनी कॉमेडी फिल्मों ‘हेरा फेरी’ और ‘वेलकम’ तक 50 से ज्यादा हिन्दी फिल्मों का निर्माण किया है. उन्होंने अपनी ‘फिल्म प्रोडक्शन और मीडिया एंटरटेनमेंट’ कंपनी 1953 में शुरू की. बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने उनके निधन पर शोक जताया है.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, अंबिकापुर कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है