देश की खबरें | शाहरुख, अक्षय, ऋतिक और मोहनलाल समेत फिल्मी हस्तियों ने दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश के 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर अभिनेता शाहरुख खान, ऋतिक रोशन, मोहनलाल और अक्षय कुमार सहित कई फिल्मी हस्तियों ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

नयी दिल्ली, 26 जनवरी देश के 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर अभिनेता शाहरुख खान, ऋतिक रोशन, मोहनलाल और अक्षय कुमार सहित कई फिल्मी हस्तियों ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

इस गणतंत्र दिवस को संविधान की 75वीं वर्षगांठ के रूप में भी मनाया गया, जिसे 26 जनवरी, 1950 को लागू किया गया था।

इस अवसर पर शाहरुख ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में एक तस्वीर साझा की, जिसमें उन्हें राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए दिखाया गया है।

उन्होंने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, ‘‘इस गणतंत्र दिवस पर, आइए हम खुद से वादा करें कि हम एक ऐसे भारत के निर्माण में योगदान देंगे, जिसे हम गर्व के साथ आने वाली पीढ़ियों को सौंप सकें। आइए संविधान के मूल्यों को बनाए रखें और गर्व के साथ अपना सिर ऊंचा रखें। गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं और जय हिंद।’’

महानायक अमिताभ बच्चन ने ‘एक्स’ अपने संदेश में कहा, ‘‘गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।’’

अक्षय कुमार ने लिखा, ‘‘कल के बलिदानों की वजह से हम आज स्वतंत्र हैं। आइए अपने कार्यों से इस स्वतंत्रता का सम्मान करें और भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं। गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।’’

ऋतिक रोशन ने भारत की ‘‘शांति, समृद्धि और निरंतर प्रगति’’ की कामना की।

उन्होंने लिखा, ‘‘आप सभी खूबसूरत लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं। एकता की भावना हम सभी भारतीयों को बांधे रखे।’’

अभिनेता मनोज बाजपेयी ने कहा, ‘‘गणतंत्र दिवस की ऊर्जा बेजोड़ है। यह आपको गर्व और उद्देश्य से भर देती है, चाहे आप कहीं भी हों। सभी को जय हिंद।’’

मलयालम कलाकार मोहनलाल ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें याद दिलाता है कि भारत की असली ताकत उसके लोगों में निहित है।

उन्होंने कहा, ‘‘एक साथ, हम अतीत का सम्मान करते हैं, वर्तमान का जश्न मनाते हैं, और एक मजबूत कल के लिए काम करते हैं। इस यात्रा का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। जय हिंद! गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।’’

साई पल्लवी ने सितंबर 2024 में पंजाब में वाघा सीमा की अपनी यात्रा की तस्वीरें साझा कीं।

उन्होंने कहा, ‘‘गणतंत्र राष्ट्र होने के 75 वर्ष पूरे होने पर, हमारे स्वतंत्रता सेनानियों, हमारे संविधान के निर्माताओं और रक्षकों के बलिदानों के लिए आभारी हूं। इस दिन जब हम लोकतंत्र का जश्न मना रहे हैं, हमारी सीमाओं की रक्षा करने वाले निस्वार्थ नायकों के लिए आभारी हैं।’’

सुनील शेट्टी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘हमारा संविधान: वह बंधन जो हमें एकजुट करता है, वह ताकत जो हमें अजेय बनाती है। सभी को गौरवपूर्ण और शानदार गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।’’

गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देने वाली अन्य फिल्मी हस्तियों में आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा जोनास, अनिल कपूर, अजय देवगन, अनन्या पांडे, माधुरी दीक्षित, कियारा आडवाणी, अल्लू अर्जुन और सनी देओल शामिल रहे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान