देश की खबरें | पंजाब कांग्रेस में मचा घमासान राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए ‘चिंताजनक’: भाजपा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब की सत्ताधारी कांग्रेस में मचे घमासान को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए ‘‘चिंताजनक’’ करार देते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कहा कि सीमा से सटा होने के कारण इस संवेदनशील राज्य में राजनीतिक स्थिरता अनिवार्य और महत्वपूर्ण है।
नयी दिल्ली, 29 सितंबर पंजाब की सत्ताधारी कांग्रेस में मचे घमासान को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए ‘‘चिंताजनक’’ करार देते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कहा कि सीमा से सटा होने के कारण इस संवेदनशील राज्य में राजनीतिक स्थिरता अनिवार्य और महत्वपूर्ण है।
भाजपा मुख्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने पंजाब कांग्रेस में चल रही उठापटक पर कटाक्ष करते हुए इसे पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की ‘‘असाधारण सफलता’’ बताया और आरोप लगाया कि देश का प्रमुख विपक्षी दल ‘‘अस्थिरता का पर्याय’’ बन गया है।
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष के पद से अचानक इस्तीफा देने के एक दिन बाद चुप्पी तोड़ते हुए नवजोत सिंह सिद्धू ने बुधवार को राज्य में पुलिस महानिदेशक, राज्य के महाधिवक्ता और ‘‘दागी’ नेताओं की नियुक्तियों पर सवाल उठाए।
सिद्धू ने ट्विटर पर चार मिनट का एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, ‘‘हक़-सच की लड़ाई (मैं) आखिरी दम तक लड़ता रहूंगा …।’’
राज्य कांग्रेस में मचे इस घमासान पर पात्रा ने कहा, ‘‘हम सभी देख रहे हैं कि पंजाब में स्थिति किस प्रकार की है। जो राजनीतिक सरगर्मियां पंजाब में चल रही हैं, वह वास्तव में चिंताजनक हैं। पंजाब एक सीमाई राज्य है और राष्ट्र की सुरक्षा के लिए पंजाब की राजनीति में स्थिरता बहुत अनिवार्य और महत्वपूर्ण है।’’
पात्रा ने कहा कि जिस पंजाब राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में अमरिंदर सिंह की विदाई के बाद चरणजीत सिंह चन्नी की ताजपोशी को कांग्रेस की बड़ी ‘‘रणनीतिक चाल’’ बताया जा रहा था, उसी पंजाब में कांग्रेस नेतओं में सिरफुटव्वल मचा है।
उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री चन्नी और सिद्धू के बीच ‘‘महत्वाकांक्षाओं की लड़ाई ’’ चल रही है और कोई भी पंजाब या पंजाब की आकांक्षाओं के बारे में नहीं सोच रहा है।
उन्होंने कहा, ‘‘इन सारे विषयों में एक बात सामने आती है और वह है राहुल गांधी की असाधारण असफलता।’’
पात्रा ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के उस ट्वीट का हवाला दिया जिसमें उन्होंने राहुल गांधी के खिलाफ अभद्र का इस्तेमाल ना करने के लिए मीडिया को चेतावनी दी थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2021 05:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

