विदेश की खबरें | रूस के कुर्स्क क्षेत्र में यूक्रेन की घुसपैठ के खिलाफ लड़ाई जारी: अधिकारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यूक्रेन के अधिकारियों ने सुदजा शहर के आसपास जारी अभियान को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की है।
यूक्रेन के अधिकारियों ने सुदजा शहर के आसपास जारी अभियान को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की है।
कुर्स्क के कार्यवाहक डिप्टी गवर्नर आंद्रेई बेलोस्तोत्स्की ने कहा कि रूसी सेना यूक्रेनियों को क्षेत्र में आगे बढ़ने से रोकने के लिए संघर्ष कर रही है।
सरकारी समाचार एजेंसी ‘आरआईए-नोवोस्ती’ की खबर के अनुसार बेलोस्तोत्स्की ने कहा, ‘‘दुश्मन एक इंच भी आगे नहीं बढ़ा है, इसके विपरीत, वह पीछे हट रहा है। दुश्मन के उपकरणों और हथियारों को नष्ट किया जा रहा है। हमें उम्मीद है कि निकट भविष्य में... दुश्मन को रोक लिया जायेगा।’’
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को इस घुसपैठ को ‘‘बड़े पैमाने पर उकसावे वाली कार्रवाई’’ बताया।
पुतिन ने ‘‘असैन्य भवनों, आवासीय इमारतों, एंबुलेंसों पर विभिन्न प्रकार के हथियारों से अंधाधुंध गोलाबारी’’ किये जाने का दावा करते हुए इस पर चर्चा करने के लिए अपने शीर्ष रक्षा एवं सुरक्षा अधिकारियों के साथ बैठक की थी।
उन्होंने मंत्रिमंडल को कुर्स्क क्षेत्र में सहायता के सिलसिले में तालमेल कायम करने का निर्देश दिया था। यह लड़ाई मास्को से लगभग 500 किलोमीटर की दूरी पर चल रही है।
रूसी समाचार एजेंसियों की खबर के अनुसार सेना प्रमुख वालेरी गेरासिमोव ने बैठक में पुतिन को बताया कि लड़ाई में लगभग 100 यूक्रेनी सैनिक मारे गए हैं और 200 से अधिक घायल हुए हैं।
रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जाकारोवा ने एक बयान में कहा कि यूक्रेनी गोलाबारी में दो लोगों एक अर्धचिकित्साकर्मी और एक एंबुलेंस चालक की मौत हो गयी।
रूस के इस दावे की हालांकि स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 08, 2024 05:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

