एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | रूट और डकेट के अर्धशतक, इंग्लैंड 304 रन पर सिमटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड की टीम जो रूट (69 रन) और बेन डकेट (65 रन) के अर्धशतकीय पारियों के बाद रविवार को यहां दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारत के खिलाफ 49.5 ओवर में 304 रन पर सिमट गई।

खेल की खबरें | रूट और डकेट के अर्धशतक, इंग्लैंड 304 रन पर सिमटा

कटक, नौ फरवरी इंग्लैंड की टीम जो रूट (69 रन) और बेन डकेट (65 रन) के अर्धशतकीय पारियों के बाद रविवार को यहां दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारत के खिलाफ 49.5 ओवर में 304 रन पर सिमट गई।

भारत के लिए रविंद्र जडेजा ने तीन विकेट झटके जबकि मोहम्मद शमी, हर्षित राणा, हार्दिक पंड्या और वरूण चक्रवर्ती ने एक एक विकेट प्राप्त किए।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करने वाली इंग्लैंड के लिए लियाम लिविंगस्टोन ने 41 रन, कप्तान जोस बटलर ने 34 और हैरी ब्रुक ने 31 रन का योगदान दिया।

भारत ने दो बदलाव करते हुए सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और कुलदीप यादव की जगह विराट कोहली और वरुण चक्रवर्ती को शामिल किया। कोहली चोट के कारण पहले एकदिवसीय मुकाबले में नहीं खेल पाए थे।

कुलदीप को आराम दिया गया है जिससे चक्रवर्ती को पदार्पण का मौका मिला।

इंग्लैंड ने भी तीन बदलाव करते हुए मार्क वुड, जेमी ओवरटन और गुस एटकिंसन को अंतिम एकादश में शामिल किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 09, 2025 05:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).