देश की खबरें | फीफा अंडर-17 विश्व कप : नवी मुंबई में होगा फाइनल, भारत भुवनेश्वर में लीग मैच खेलेगा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप का फाइनल 30 अक्टूबर को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा जबकि सेमीफाइनल गोवा में होंगे। विश्व फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था फीफा और स्थानीय आयोजन समिति (एलओसी) ने बुधवार को यह घोषणा की।
नयी दिल्ली, 15 जून फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप का फाइनल 30 अक्टूबर को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा जबकि सेमीफाइनल गोवा में होंगे। विश्व फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था फीफा और स्थानीय आयोजन समिति (एलओसी) ने बुधवार को यह घोषणा की।
भारत लीग चरण के अपने मैच 11 अक्टूबर से भुवनेश्वर में खेलेगा। आधिकारिक ड्रा 24 जून को होगा।
ग्रुप चरण में 24 मैच खेले जाएंगे जो 18 अक्टूबर तक तीन राज्यों ओडिशा, गोवा और महाराष्ट्र में आयोजित किये जाएंगे।
क्वार्टर फाइनल 21 और 22 अक्टूबर को जबकि सेमीफाइनल 26 अक्टूबर को होंगे।
भारत ग्रुप चरण के अपने मैच 11, 14 और 17 अक्टूबर को भुवनेश्वर के कलिंग स्टेडियम में खेलेगा।
नवी मुंबई में डीवाई पाटिल स्टेडियम और फतोर्दा में पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में दो-दो क्वार्टर फाइनल मैच खेले जाएंगे।
एलओसी परियोजना निदेशक अंकुश अरोड़ा और नंदिनी अरोड़ा ने संयुक्त बयान में कहा, ‘‘कार्यक्रम जारी करना इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट के आयोजन में एक महत्वपूर्ण क्षण है। भारत की दूसरी फीफा प्रतियोगिता की मेजबानी की तैयारियां सही दिशा में आगे बढ़ रही हैं और हम एक बेहद सफल टूर्नामेंट का आयोजन करने के प्रति आश्वस्त हैं।’’
टूर्नामेंट में कुल 16 टीम भाग लेंगी और इसमें कुल 32 मैच खेले जाएंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)