एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राजस्थान के कई इलाकों में भीषण गर्मी, जैसलमेर में पारा 45.3 डिग्री सेल्सियस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के कई इलाके फिर से भीषण गर्मी की चपेट में हैं जहां शनिवार को जैसलमेर में अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

देश की खबरें | राजस्थान के कई इलाकों में भीषण गर्मी, जैसलमेर में पारा 45.3 डिग्री सेल्सियस

जयपुर, सात जून राजस्थान के कई इलाके फिर से भीषण गर्मी की चपेट में हैं जहां शनिवार को जैसलमेर में अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में आगामी कुछ दिनों में गर्मी के और बढ़ने का अनुमान है।

इसके अनुसार शनिवार दिन में राज्य के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। जैसलमेर में अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री, बीकानेर में 45.2 डिग्री, बाड़मेर व गंगानगर में 44.6 डिग्री, फलोदी में 44.2 डिग्री, कोटा में 44.0 डिग्री, चूरू में 43.6 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 43.3 डिग्री, जोधपुर में 42.5 डिग्री, भीलवाड़ा में 42.4 डिग्री, पिलानी में 42.2 डिग्री डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार आगामी 48 घंटों में राज्य में अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने तथा पश्चिमी राजस्थान में लू चलने का भी अनुमान है।

उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में आठ से 10 जून को अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री रह सकता है। बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में आठ से 10 जून के दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली धूल भरी हवाएं चलेंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 07, 2025 10:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).