एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मध्य कोलकाता में लगी भीषण आग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य कोलकाता के लेनिन सरानी इलाके में एक बहु-मंजिला इमारत में शुक्रवार दोपहर भीषण आग लग गई।

देश की खबरें | मध्य कोलकाता में लगी भीषण आग

कोलकाता, दो अप्रैल मध्य कोलकाता के लेनिन सरानी इलाके में एक बहु-मंजिला इमारत में शुक्रवार दोपहर भीषण आग लग गई।

अधिकारियों ने बताया कि दमकल विभाग की नौ गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है।

पुलिस ने बताया कि आग पर काबू पाने के वजह से वहां मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है।

उन्होंने बताया कि आग को निकटवर्ती इमारतों में फैलने से रोकने की पूरी कोशिश की जा रही है।

दमकल अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।

उन्होंने बताया कि किसी के हताहत होने की अभी कोई खबर नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 02, 2021 03:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).