विदेश की खबरें | बांग्लादेश के शॉपिंग सेंटर में लगी भीषण आग, हजारों दुकानें जलकर खाक
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बांग्लादेश की राजधानी ढाका के एक शॉपिंग सेंटर में शनिवार तड़के लगी भीषण आग में हजारों दुकानें जलकर खाक हो गईं।
ढाका, 15 अप्रैल बांग्लादेश की राजधानी ढाका के एक शॉपिंग सेंटर में शनिवार तड़के लगी भीषण आग में हजारों दुकानें जलकर खाक हो गईं।
समाचार पोर्टल ‘बीडीन्यूज24 डॉट कॉम’ ने न्यूमार्केट पुलिस थाना प्रमुख शफीकुल गनी साबू के हवाले से बताया कि आग सुबह करीब पौने छह बजे न्यूमार्केट और ढाका कॉलेज के बीच स्थित शॉपिंग सेंटर ‘न्यू सुपरमार्केट’ की दूसरी मंजिल पर लगी और तेजी से अन्य मंजिलों तक फैल गई।
उन्होंने बताया कि आग बुझाने में थल सेना, नौसेना और वायु सेना के दल मदद कर रहे हैं।
स्थानीय मीडिया की खबरों के मुताबिक, आग पर काबू पाने के लिए 'बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश' की 12 पलटन को भी मौके पर तैनात किया गया है। दमकल सेवा की 28 इकाइयां भी आग बुझाने की कोशिश कर रही हैं।
अग्निशमन सेवा के सहायक उप निदेशक शाहजहां सिकदर ने ‘बीडीन्यूज24 डॉट कॉम’ को बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई सूचना नहीं है।
बांग्लादेश में गैस सिलेंडर के फटने, खराब वातानुकूलन और बिजली के तारों में गड़बड़ी के कारण इमारतों में आग लगने और विस्फोट होने की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। मध्य ढाका के एक बाजार में पिछले महीने हुए विस्फोट में कम से कम 23 लोगों की मौत हुई थी। इस विस्फोट की वजह गैस लाइन में गड़बड़ी बताई गई थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2023 11:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

