विदेश की खबरें | यूक्रेन और रूस के बीच भीषण लड़ाई जारी, परमाणु संयंत्र के अंतिम रिएक्टर का संचालन भी ठप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यूक्रेनी सेना और रूसी बलों के बीच शनिवार को भीषण लड़ाई जारी रही। वहीं, बाढ़ और युद्ध के हालात के कारण यूक्रेन में स्थित यूरोप के सबसे बड़े परमाणु संयंत्र के अंतिम रिएक्टर का संचालन भी ठप हो गया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

कीव, 10 जून यूक्रेनी सेना और रूसी बलों के बीच शनिवार को भीषण लड़ाई जारी रही। वहीं, बाढ़ और युद्ध के हालात के कारण यूक्रेन में स्थित यूरोप के सबसे बड़े परमाणु संयंत्र के अंतिम रिएक्टर का संचालन भी ठप हो गया।

यूक्रेनी सेना का कहना है कि रूसी बलों ने शुक्रवार रात को मिसाइलों और ड्रोन के जरिये लगातार हमले किए, जिससे सैन्य ठिकानों को नुकसान के साथ ही चार नागरिकों की मौत हो गई जबकि दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं।

इस बीच, बिना किसी पूर्व घोषणा के कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो आज कीव की यात्रा पर पहुंचे। ट्रूडो के साथ उप प्रधानमंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड भी यूक्रेन पहुंची हैं।

गौरतलब है कि पिछले साल फरवरी में यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद से ट्रूडो की यह दूसरी कीव यात्रा है।

यूक्रेनी सेना ने बिना विवरण साझा किए कहा कि रूसी बलों के साथ ‘‘भीषण युद्ध’’ जारी है। इसने कहा कि रूसी बल यूक्रेन के खेरसोन और जेपोरीजिया प्रांतों में भी हवाई हमले कर रहे हैं।

यूक्रेन की परमाणु एजेंसी ने कहा कि जेपोरीजिया परमाणु संयंत्र के सभी छह रिएक्टर का संचालन ठप हो गया है। हालांकि, इसने कहा कि कखोवका बांध के टूटने के कारण बने बाढ़ के हालात के कारण संयंत्र को प्रत्यक्ष तौर पर खतरा नहीं है।

इस संत्रंय पर रूस का नियंत्रण है, लेकिन संयंत्र में अब भी यूक्रेनी कर्मचारी ही कार्यरत हैं।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान