लुधियाना जेल में महिला कैदी कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई
राज्य की जेल में कोरोना वायरस का यह पहला मामला है।
चंडीगढ़, 17 मई पंजाब की लुधियाना जेल में एक महिला कैदी कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
राज्य की जेल में कोरोना वायरस का यह पहला मामला है।
उन्होंने बताया कि गत एक मई को कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई 48 वर्षीय यह महिला नशीली दवाओं और मादक पदार्थ अधिनियम के तहत आरोपों का सामना कर रही है। उसे 28 अप्रैल को संगरूर पुलिस जेल लेकर आई थी।
अधिकारियों ने बताया कि कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर जेलों से भीड़ कम करने के लिए पंजाब सरकार ने अब तक सभी जेलों से 9,773 कैदियों को रिहा किया है।
उन्होंने बताया कि राज्य की 24 जेलों में लगभग 24 हजार कैदी बंद हैं जबकि इन जेलों की क्षमता 23,488 कैदियों की है।
राज्य सरकार ने पैरोल पर कैदियों को रिहा करने और विचाराधीन कैदियों को अंतरिम जमानत पर रिहा करने का फैसला किया था।
सरकार ने यह फैसला कैदियों के स्वास्थ्य की रक्षा करने और कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लिया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2020 03:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

