एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ के कांकेर में महिला नक्सली और उसका सहयोगी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ में आठ लाख रुपये की इनामी महिला नक्सली और उसके सहयोगी को कांकेर जिले से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ के कांकेर में महिला नक्सली और उसका सहयोगी गिरफ्तार

रायपुर, 13 जनवरी छत्तीसगढ़ में आठ लाख रुपये की इनामी महिला नक्सली और उसके सहयोगी को कांकेर जिले से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने बताया कि नक्सलियों की संभागीय समिति की सदस्य मालती उर्फ ​​राजे (48) और उसे अपने घर में पनाह देने वाले श्यामनाथ उसेंडी को शनिवार को कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि राजे के पति को पिछले साल गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने दंपति की गिरफ्तारी को राज्य में नक्सल विरोधी अभियान में महत्वपूर्ण घटनाक्रम बताया।

उन्होंने बताया कि राजे नक्सलियों के उत्तरी बस्तर संभाग के रावघाट क्षेत्र समिति की प्रभारी थी और उस पर आठ लाख रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस को पिछले कुछ दिनों से राज्य की राजधानी रायपुर से करीब 200 किलोमीटर दूर कोयलीबेड़ा क्षेत्र में उसकी गतिविधि के बारे में सूचनाएं मिल रही थीं।

अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान कौडोसाल्हेभाट गांव में राजे की मौजूदगी का पता चला, जहां उसेंडी ने उसे पनाह दी थी। बाद में दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि राजे का पति प्रभाकर उर्फ ​​बालमुरी राव ‘स्पेशल जोनल कमेटी’ रैंक का काडर है। उसे पिछले साल 22 दिसंबर को कांकेर से गिरफ्तार किया गया था।

उन्होंने बताया कि पिछले साल राज्य के बस्तर क्षेत्र में 925 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया। बस्तर क्षेत्र में कांकेर समेत सात जिले शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 13, 2025 10:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).