देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में महिला न्यायाधीश मृत मिलीं, आत्महत्या की आशंका
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंगेली (छत्तीसगढ़), 15 नवम्बर छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में रविवार को आत्महत्या के एक संदिग्ध मामले में 55 वर्षीय एक महिला जिला न्यायाधीश अपने सरकारी आवास पर फंदे से लटकी मिलीं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मुंगेली के पुलिस अधीक्षक अरविंद कुजूर ने बताया कि मुंगेली जिला और सत्र न्यायाधीश कांता मार्टिन सुबह यहां करही क्षेत्र में अपने सरकारी आवास में एक कमरे में पंखे से लटकी मिलीं।

यह भी पढ़े | Bihar: बिहार में 8 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या, शव को बक्से में छिपाया.

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शनिवार की शाम को जल्दी भोजन करने के बाद, न्यायाधीश ने अपने रसोइये और अन्य कर्मचारियों को घर से जाने के लिए कहा था।

कुजूर ने बताया, ‘‘जब रसोइया रविवार की सुबह वापस आया तो उसने पाया कि उनके आवास के दरवाजे अंदर से बंद है। उसने खिड़की से देखा तो न्यायाधीश पंखे से लटकी हुई थीं और उसने इस बात की जानकारी पुलिस को दी।’’

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र में सोमवार से खुल रहे हैं धार्मिक स्थान, यहां पढ़ें श्री सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन के लिए कैसे मिलेगी एंट्री.

उन्होंने बताया कि पुलिस की टीम ने दरवाजा तोड़ा और शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया।

उन्होंने बताया, ‘‘मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।’’

न्यायाधीश के स्टॉफ के अनुसार वह पिछले साल अपने पति की मौत के बाद से अवसाद में थीं।

एसपी ने बताया कि उनके दो पुत्र हैं जिनमें से एक दिल्ली में जबकि दूसरा रायपुर में रहता है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच चल रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)