देश की खबरें | पटना में तेज रफ्तार कार की टक्कर से महिला कांस्टेबल की मौत, 2 अन्य पुलिसकर्मी घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पटना के श्रीकृष्ण पुरी इलाके के पास तेज गति से जा रही एक कार की टक्कर लगने से एक महिला कांस्टेबल की मौत हो गई और दो अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए।

पटना, 12 जून पटना के श्रीकृष्ण पुरी इलाके के पास तेज गति से जा रही एक कार की टक्कर लगने से एक महिला कांस्टेबल की मौत हो गई और दो अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए।

अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मृतक कांस्टेबल की पहचान कोमल (22) के रूप में हुई है, जबकि घायल पुलिसकर्मी दीपक कुमार (उप निरीक्षक) और अवधेश कुमार (सहायक उप निरीक्षक) हैं।

उन्होंने बताया कि यह घटना बुधवार देर रात अटल पथ पर हुई।

पटना के एसएसपी अवकाश कुमार ने बताया, ‘‘श्रीकृष्ण पुरी थाने में तैनात तीन सुरक्षाकर्मी अटल पथ पर वाहनों की जांच कर रहे थे, तभी यह घटना हुई। जब वे एक कार की जांच कर रहे थे, तभी तेज गति से आए एक अन्य वाहन ने उसे पीछे से टक्कर मार दी, जिससे पुलिस कर्मी घायल हो गए।’’

उन्होंने कहा कि घायल सुरक्षाकर्मियों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां महिला कांस्टेबल ने दम तोड़ दिया।

कुमार ने कहा कि अन्य घायल पुलिसकर्मियों का इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

एसएसपी ने कहा कि पुलिस ने दुर्घटना के लिए जिम्मेदार कार में बैठे दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान