विदेश की खबरें | पहले से बेहतर महसूस कर रहा हूं : पोप फ्रांसिस
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. लेकिन टेलीविजन पर प्रसारित अपने संबोधन में पोप ने कहा कि वह पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं, भले ही वह अपने संबोधन की सभी टिप्पणियां जोर से नहीं पढ़ सके।
लेकिन टेलीविजन पर प्रसारित अपने संबोधन में पोप ने कहा कि वह पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं, भले ही वह अपने संबोधन की सभी टिप्पणियां जोर से नहीं पढ़ सके।
पोप फ्रांसिस ने वेटिकन होटल से बहुत संक्षिप्त टिप्पणी दी। ईसाईयों के सर्वोच्च धार्मिक गुरु वेटिकन होटल में ही रहा करते हैं। उन्होंने कहा है कि वह संक्रामक ब्रोंकाइटिस (श्वास संबंधी रोग) से पीड़ित हैं।
सेंट पीटर स्क्वायर पर हजारों लोगों ने बाहर लगी विशाल स्क्रीन से उनके शब्दों का अनुसरण किया।
उन्होंने कहा कि वह दुबई में आयोजित संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन के कामकाज पर दूर से नजर रख रहे हैं।
पोप को सभा को संबोधित करने के लिए शुक्रवार को सीओपी 28 सम्मेलन में जाना था।
पोप फ्रांसिस ने कहा, ‘‘ प्रिय भाइयों और बहनों, शुभ दिन। साथ ही आज मैं सब कुछ नहीं पढ़ पाऊंगा। मैं पहले से बेहतर हो रहा हूं, लेकिन आवाज अब भी इतनी नहीं है कि सब कुछ पढ़ा जा सके।’’
पोप इस महीने के अंत में अपना 87वां जन्मदिन मनाएंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 03, 2023 08:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

