एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | बेहतर महसूस कर रहा हूं : बाइडन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. वहीं, व्हाइट हाउस ने ऐसे नए टीके विकसित करने पर चर्चा करने के लिए मंगलवार को एक शिखर सम्मेलन आयोजित करने की योजना बनाई है, जो सार्स-कोव-2 वायरस के अधिक संक्रामक स्वरूपों से ज्यादा प्रभावी ढंग से निपटने में सक्षम होंगे।

विदेश की खबरें | बेहतर महसूस कर रहा हूं : बाइडन
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वहीं, व्हाइट हाउस ने ऐसे नए टीके विकसित करने पर चर्चा करने के लिए मंगलवार को एक शिखर सम्मेलन आयोजित करने की योजना बनाई है, जो सार्स-कोव-2 वायरस के अधिक संक्रामक स्वरूपों से ज्यादा प्रभावी ढंग से निपटने में सक्षम होंगे।

‘कंप्यूटर चिप’ के निर्माण पर एक ऑनलाइन चर्चा में हिस्सा लेने के बाद बाइडन ने अपनी सेहत की जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें अब अच्छी नींद आ रही है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने मजाक में कहा कि अब सुबह उनका कुत्ता उन्हें उठाता है। उन्होंने कहा, ‘‘मेरी पत्नी यहां नहीं हैं, आमतौर पर वह उसे घुमाने ले जाती हैं। अब रोज सुबह वह मेरे सीने पर अपनी नाक रगड़ने लगता है।’’

प्रथम महिला जिल बाइडन अपने गृह नगर डेलावेयर में हैं, जबकि राष्ट्रपति व्हाइट हाउस में अपने आधिकारिक आवास में पृथक रह रहे हैं।

बाइडन ने कहा कि उनके गले में अभी भी खराश है और उनकी नाक भी बंद है, लेकिन वह ‘पूरी तरह से ठीक होने के रास्ते पर हैं।’

कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद बाइडन पहली बार शुक्रवार को सार्वजनिक रूप से नजर आए थे।

इस बीच, व्हाइट हाउस मंगलवार को टीका शिखर सम्मेलन आयोजित कर रहा है, जिसमें प्रशासन के शीर्ष अधिकारी, वैज्ञानिक और दवा कंपनी के अधिकारी शामिल होंगे।

यह शिखर सम्मेलन ऐसे समय में आयोजित किया जा रहा है, जब अमेरिका में कोरोना वायरस के बीए.5 स्वरूप से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2022 09:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).