विदेश की खबरें | फेडएक्स के सीईओ राज सुब्रमण्यम को मिला प्रवासी भारतीय सम्मान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. वैश्विक परिवहन कंपनी फेडएक्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) राज सुब्रमण्यम को प्रतिष्ठित प्रवासी भारतीय सम्मान से नवाजा गया है। यह विदेश में रहने वाले भारतीय मूल या भारतवंशी व्यक्ति को भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वाशिंगटन, 16 अप्रैल वैश्विक परिवहन कंपनी फेडएक्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) राज सुब्रमण्यम को प्रतिष्ठित प्रवासी भारतीय सम्मान से नवाजा गया है। यह विदेश में रहने वाले भारतीय मूल या भारतवंशी व्यक्ति को भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है।

सुब्रमण्यम (55) को शनिवार को वाशिंगटन में स्थित इंडिया हाउस में आयोजित एक समारोह में अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने यह पुरस्कार प्रदान किया। सुब्रमण्यम इस साल की शुरुआत में भारत में आयोजित प्रवासी भारतीय सम्मेलन में हिस्सा नहीं ले सके थे।

इस मौके पर प्रवासी भारतीय सम्मान पाने वाले दर्शन सिंह धालीवाल भी मौजूद थे।

इस कार्यक्रम में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और अमेरिकी वाणिज्य मंत्री जीना रायमोंडो के साथ राष्ट्रपति जो बाइडन प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और भारतीय मूल के कई अमेरिकी नागरिक भी उपस्थित थे।

सुब्रमण्यन 'फेडएक्स' के अध्यक्ष और सीईओ हैं, जो दुनिया की सबसे बड़ी परिवहन कंपनियों में से एक है। उनके अंतरराष्ट्रीय नेतृत्व के अनुभव और गहरी व्यावसायिक अंतर्दृष्टि ने 'फेडएक्स' की सफलता में अत्यधिक योगदान दिया है।

रवि कांत अर्पणा

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान