एजेंसी न्यूज

Bharat Jodo Nyay Yatra: ‘भयभीत’ भाजपा भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हमला कर रही है : खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को दावा किया कि असम में सत्तारूढ़ भाजपा उनकी पार्टी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ की सफलता से इतनी ‘‘भयभीत’’ है कि उन्होंने प्रदेश कांग्रेस प्रमुख पर हमला करवा दिया।

Bharat Jodo Nyay Yatra: ‘भयभीत’ भाजपा भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हमला कर रही है : खरगे
(Photo : X)

कलियाबोर (असम), 21 जनवरी : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को दावा किया कि असम में सत्तारूढ़ भाजपा उनकी पार्टी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ की सफलता से इतनी ‘‘भयभीत’’ है कि उन्होंने प्रदेश कांग्रेस प्रमुख पर हमला करवा दिया. खरगे ने कहा कि 2022-23 में कांग्रेस की पहली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ भाजपा शासित कई राज्यों से होकर गुजरी थी लेकिन उस पर ‘‘कोई पथराव नहीं किया गया.’’

उन्होंने नगांव जिले में यात्रा के तहत एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘ कन्याकुमारी से कश्मीर तक की (भारत जोड़ो) यात्रा के दौरान कोई पथराव नहीं किया गया. किसी ने हमें धमकाने की कोशिश नहीं की जबकि हम भाजपा शासित कई राज्यों से गुजरे थे.’’

खरगे ने कहा, ‘‘यहां तक कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के मुख्यालय नागपुर में, लाखों लोग (यात्रा में) हमारे साथ जुड़े और कोई घटना नहीं हुई.’’

उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा का नाम लिए बिना कहा, ‘‘असम में यह क्यों हो रहा है? यह यहां इसलिए हो रहा है कि (प्रधानमंत्री नरेन्द्र) मोदी जी का चेला आंख मूंद कर अपने साहब की बात सुनता है.’’ इससे पहले दिन में प्रदेश कांग्रेस प्रमुख भूपेन कुमार बोरा पर हुए हमले का जिक्र करते हुए खरगे ने कहा, ‘यात्रा यहां इतनी सफलतापूर्वक आगे बढ़ रही है कि भाजपा के लोग इतने भयभीत हैं और उन्होंने हमारी पार्टी के प्रदेश प्रमुख पर हमला कर दिया, कांग्रेस के किसी कार्यकर्ता पर नहीं.’’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोगों को एकजुट कर रही है जबकि भाजपा लोगों को बांट रही है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 21, 2024 08:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).