एजेंसी न्यूज

एफडीए ने COVID-19 के इलाज के लिए तीसरी एंटीबॉडी दवा को दी मंजूरी

एफडीए ने बुधवार को कहा कि उसने कोविड-19 के हल्के से मध्यम लक्षण वाले मरीजों के लिए ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन और वीर बायोटेक्नोलॉजी की दवा को मंजूरी दे दी है। यह दवा कोविड-19 के उन मरीजों के लिए है जिनके गंभीर रूप से बीमार होने का खतरा है और जिन्हें पहले से ही स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हैं।

एफडीए ने COVID-19 के इलाज के लिए तीसरी एंटीबॉडी दवा को दी मंजूरी
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

एफडीए ने बुधवार को कहा कि उसने कोविड-19 के हल्के से मध्यम लक्षण वाले मरीजों के लिए ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन और वीर बायोटेक्नोलॉजी की दवा को मंजूरी दे दी है. यह दवा कोविड-19 के उन मरीजों के लिए है जिनके गंभीर रूप से बीमार होने का खतरा है और जिन्हें पहले से ही स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हैं.

पहले से उपलब्ध ऐसी ही दो दवाओं की मांग बहुत कम है क्योंकि उनके वितरण में साजोसामान संबंधी बाधाएं हैं और उनकी उपलब्धता को लेकर भ्रम की स्थिति है.

अमेरिकी स्वास्थ्य अधिकारी इनके इलाज को लेकर जागरूकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं और कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों को नजदीक के दवा विक्रेताओं के बारे में जानकारी दे रहे हैं.

ये दवाएं किसी मरीज में बीमारी के लक्षण दिखाई देने के 10 दिनों के भीतर देनी चाहिए.

(The above story first appeared on LatestLY on May 27, 2021 01:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).