खेल की खबरें | प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिये एफसी गोवा से भिड़ेगा चेन्नइयन एफसी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अब तक मौकों को भुनाने में नाकाम रही चेन्नइयन एफसी की टीम शनिवार को यहां जब एफसी गोवा का सामना करेगी तो वह जीत दर्ज करके इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टूर्नामेंट के प्लेऑफ में जगह बनाने की अपनी उम्मीदों को जीवंत बनाये रखने की कोशिश करेगी।

बामबोलिम, 12 फरवरी अब तक मौकों को भुनाने में नाकाम रही चेन्नइयन एफसी की टीम शनिवार को यहां जब एफसी गोवा का सामना करेगी तो वह जीत दर्ज करके इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टूर्नामेंट के प्लेऑफ में जगह बनाने की अपनी उम्मीदों को जीवंत बनाये रखने की कोशिश करेगी।

अगर चेन्नइयन इस मैच में एफसी गोवा से हार जाता है तो फिर दो बार के चैंपियन का खिताब का सपना भी टूट जाएगा। यहां तक कि जीत के बाद भी वह अगर मगर के भंवर में फंसा रहेगा।

लेकिन कोच कसाबा लाजलो जानते हैं कि उनकी टीम ऐसा कर सकती है और उन्हें अपने बचे हुए सभी मैच जीतने होंगे। चेन्नइयन के 17 मैचों में 17 अंक हैं।

लाजलो ने कहा, ‘‘जमशेदपुर के खिलाफ हमारे पास जीत का अच्छा मौका था, लेकिन दुर्भाग्यवश हम आत्मघाती गोल खा बैठे और मैच के अंतिम समय में हमें हार झेलनी पड़ी। यह बेहद दर्दनाक था क्योंकि हमारे पास स्कोर करने और मैच जीतने का अच्छा मौका था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अब हमें अगले तीन मैचों पर अपना ध्यान लगाना होगा। हमारे लिए गोवा के खिलाफ यह जरूरी है कि हम अपने क्लब के लिए खेलें और यह दिखाएं कि हमारी टीम अब भी अच्छी है।’’

दूसरी तरफ गोवा का लक्ष्य जीत दर्ज करके प्लेऑफ में अपनी जगह मजबूत करना होगा। टीम के अब केवल तीन मैच बचे हुए हैं और इनमें वह अंक नहीं गंवानी चाहेगी। एफसी गोवा 16 मैचों में 23 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है। उसने गोवा को अपने पिछले मैच में मुंबई सिटी एफसी के खिलाफ 3-3 से ड्रॉ खेलना पड़ा था।

गोवा के मुख्य कोच कोच जुआन फेरांडो ने कहा, ‘‘यह टीम कड़ी मेहनत और ट्रेनिंग कर रही है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हमारे खिलाड़ी मजबूत मानसिकता के हैं और वे सभी मैच जीतना चाहते हैं। मैं बहुत खुश हूं क्योंकि जब स्कोर अच्छा नहीं होता है या जब हम मुश्किल में होते हैं, तो वे एक मजबूत मानसिकता का परिचय देते हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\