खेल की खबरें | एफसी गोवा के अल्बर्टो नोगुएरा ने माफी मांगी, प्रतिबंध हटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) की अनुशासन समिति ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की फ्रेंचाइची एफसी गोवा के खिलाड़ी अल्बर्टो नोगुएरा के माफी मांगने के बाद एक मैच के प्रतिबंध की सजा को हटा दिया।

मडगांव, पांच दिसंबर अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) की अनुशासन समिति ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की फ्रेंचाइची एफसी गोवा के खिलाड़ी अल्बर्टो नोगुएरा के माफी मांगने के बाद एक मैच के प्रतिबंध की सजा को हटा दिया।

नोगुएरा पर यह प्रतिबंध नॉर्थईस्ट यूनाइटेड के खिलाफ फुटबॉल मैच के दौरान उनके कोच गेरार्ड नुस को धक्का देने पर लगा था। इस मामले की वीडियो फुटेज देखने के बाद एआईएफएफ की समिति ने कहा कि वे इस बात को लेकर आश्वस्त है कि नोगुएरा ने बिना किसी वजह के जानबूझकर नुस को धक्का दिया था।

यह भी पढ़े | Corey Anderson ने न्यूजीलैंड क्रिकेट से लिया संन्यास, यूएसए के लिए करेंगे नई पारी का आगाज.

आईएसएल से जारी विज्ञप्ति में बताया गया, ‘‘समिति ने उनकी इस हरकत को ‘ असहनीय और खेल भावना के खिलाफ’ पाया। एआईएफएफ अनुशासन नियम के तहत स्पेन के इस खिलाड़ी को एक मैच के लिए निलंबित कर दिया गया।’’

क्लब ने इसके बाद हालांकि एक और वीडियो फुटेज साक्ष्य के साथ समिति से फैसले की समीक्षा करने की अपील करते हुए नॉर्थईस्ट यूनाइटेड के कोच से इस खिलाड़ी के माफीनामे को पेश किया।

यह भी पढ़े | Ind vs Aus 1st T20 2020: हार्दिक पांड्या ने पहले T20 मुकाबले में मिली जीत के बाद इन स्टार खिलाड़ियों के साथ शेयर की तस्वीर.

विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘ समिति ने वीडियो फुटेज और नोगुएरा के स्पष्टीकरण से संतुष्ट होने के बाद, अपने फैसले को बदलने का मन बनाया है, जिससे वह अगले मैच के लिए चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। ’’

टीम का अगला मुकाबला रविवार को केरल ब्लास्टर्स के खिलाफ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू