खेल की खबरें | एफसी गोवा ने आईएसएल सत्र के लिए अभ्यास शुरू किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की टीम एफसी गोवा ने मंगलवार को कहा कि उसने के आगामी सत्र की तैयारी शुरू कर दी है, जिसके दिसंबर में शुरू होने की संभावना है।

मुंबई, छह अक्टूबर इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की टीम एफसी गोवा ने मंगलवार को कहा कि उसने के आगामी सत्र की तैयारी शुरू कर दी है, जिसके दिसंबर में शुरू होने की संभावना है।

टीम को आईएसएल में खेलने के अलावा, क्लब एएफसी (एशियाई फुटबॉल परिसंघ) चैंपियंस लीग में भी भारत का प्रतिनिधित्व करना है।

यह भी पढ़े | IPL 2020: मुंबई इंडियंस के लिए 4000 रन पूरे करने से 86 रन दूर रोहित शर्मा.

एफसी गोवा ने सहायक कोच क्लिफोर्ड मिरांडा की निगरानी में इस सत्र पूर्व अभ्यास की शुरुआत की। इस अभ्यास में ज्यादातर भारतीय खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

एफसी गोवा ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि लीग प्रोटोकॉल के अनुसार इशान पंडिता और लेन डोंगल पृथकवास की अवधि से गुजर रहे हैं और वे अभी टीम से नहीं जुड़े है

यह भी पढ़े | MI vs RR, IPL 2020 Live Cricket Streaming: मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के मुकाबले को न करें मिस, मैच को Disney+Hotstar पर देखें लाइव.

खिलाड़ी शुरुआती कुछ दिनों में हल्के अभ्यास कर रहे हैं और कोविड-19 के कारण लंबे समय तक खेल से दूर रहने के बाद उनकी कोशिश फिर से फिटनेस हासिल करने की है।

टीम के अनुभवी लेनी रोड्रिग्ज ने दूसरे खिलाड़ियों के साथ मैदान पर वापसी करने पर खुशी जतायी।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम सभी के लिए यह असामान्य स्थिति और लंबे समय तक सत्र से दूर रहने वाला रहा। अब मैदान पर वापस आने उन चीजों को शुरू करने को लेकर रोमांचित हूं, जिससे हमें लगाव है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सत्र पूर्व अभ्यास सभी के लिए जरूरी होगा। हम जिन परिस्थितियों से गुजरे है वहां से यहां आना किसी उपलब्धि की तरह है।’’

आईएसएल के तारीखों की घोषणा अभी नहीं हुई है लेकिन लीग के सभी मैचों के गोवा में खेले जाने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Namibia vs Uganda, 1st ODI Match Scorecard: नामीबिया ने युगांडा को 173 रनों से दी करारी शिकस्त, यहां देखें NAM बनाम UGA मैच का स्कोरकार्ड

\