खेल की खबरें | एफसी गोवा और केरल ब्लास्टर्स की नजरें सत्र की पहली जीत पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. एफसी गोवा और केरल ब्लास्टर्स की टीमें रविवार को यहां इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टूर्नामेंट जब एक-दूसरे का सामना करेंगी तो उनकी कोशिश सातवें सत्र में पहली जीत दर्ज करने की होगी।

मडगांव, पांच दिसंबर एफसी गोवा और केरल ब्लास्टर्स की टीमें रविवार को यहां इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टूर्नामेंट जब एक-दूसरे का सामना करेंगी तो उनकी कोशिश सातवें सत्र में पहली जीत दर्ज करने की होगी।

दोनों टीमों के नाम तीन-तीन मैचों में एक समान दो अंक है। गोवा की टीम तालिका में आठवें जबकि केरल की टीम नौवें पायदान पर है।

यह भी पढ़े | Corey Anderson ने न्यूजीलैंड क्रिकेट से लिया संन्यास, यूएसए के लिए करेंगे नई पारी का आगाज.

गोवा एफसी और केरल ब्लास्टर्स ने 12 बार एक-दूसरे का सामना किया है जिसमें गोवा की टीम ने आठ मैचों में जीत दर्ज की है जबकि तीन में उसे हार का सामना करना पड़ा है।

मौजूदा सत्र में केरल ब्लास्टर्स तीनों मैच में गेंद को अधिक समय तक अपने कब्जे में रखने के सफल रहा है लेकिन टीम गोल के मौको को भुनाने में सफल नहीं रही।

यह भी पढ़े | Ind vs Aus 1st T20 2020: हार्दिक पांड्या ने पहले T20 मुकाबले में मिली जीत के बाद इन स्टार खिलाड़ियों के साथ शेयर की तस्वीर.

दो बार उपविजेता रही इस टीम को गोवा के खिलाफ कप्तान सर्गियो सिडोंचा के बिना मैदान में उतरना होगा।

केरल के कोच किबू विकुना ने कहा, ‘‘ हर टीम के खिलाफ अलग तरह की चुनौती होती होती है। यह सही है कि हमारा खेलने का तरीका एफसी गोवा की तरह है।’’

गोवा की टीम में शुरूआती तीन मैचों में सिर्फ चार गोल करने में सफल रही है और सभी गोल ‘सेट-पीस’ के जरिये हुए। टीम की कोशिश अग्रिम पंक्ति में आक्रमक रवैया अपनाने के साथ रक्षापंक्ति को मजबूत करने की होगी।

निलंबन के कारण इस मैच में टीम को हालांकि मिडफील्डर एलबर्टो नोगुएरा की सेवाएं नहीं मिलेंगी ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू