खेल की खबरें | एफसी बेंगलुरू यूनाईटेड ने लुका मेसेन और पेड्रो मांजी से करार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. एफसी बेंगलुरू यूनाईटेड ने आगामी घरेलू सत्र के लिए अपनी अग्रिम पंक्ति को मजबूत करते हुए स्ट्राइकर लुका मेसेन और पेड्रो मांजी के साथ करार किया है।

बेंगलुरू, 26 अगस्त एफसी बेंगलुरू यूनाईटेड ने आगामी घरेलू सत्र के लिए अपनी अग्रिम पंक्ति को मजबूत करते हुए स्ट्राइकर लुका मेसेन और पेड्रो मांजी के साथ करार किया है।

ये दोनों विदेशी खिलाड़ी डूरंड कप के लिए टीम का हिस्सा होंगे। टूर्नामेंट की शुरुआत अगले महीने कोलकाता में होगी और एफसी बेंगलुरू यूनाईटेड इस टूर्नामेंट में खेलने के लिए आमंत्रित की गई 16 टीमों में से एक है।

स्लोवेनिया के 32 साल के फारवर्ड मेसेन फ्री एजेंट के रूप में बेंगलुरू की टीम से जुड़ेंगे। वह पिछले सत्र में चर्चिल ब्रदर्स की ओर से आईलीग में खेले थे।

मेसेन आईलीग में 11 गोल के साथ गोल्डन बूट की दौड़ में दूसरे स्थान पर रहे थे।

मांजी ने चेन्नई सिटी एफसी के साथ 2018-19 में पदार्पण करते हुए आईलीग में शानदार प्रदर्शन किया था। स्पेन के इस फुटबॉलर ने उस सत्र में 26 गोल के साथ गोल्डन बूट खिताब अपने नाम किया था जो सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी को मिलता है।

मांजी के शानदार प्रदर्शन की बदौलत चेन्नई सिटी एफसी ने उस सत्र में आईलीग खिताब जीता था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें