खेल की खबरें | घुड़सवारी इवेंटिंग स्पर्धा के पहले दिन के बाद फवाद सातवें स्थान पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पहली बार ओलंपिक खेलों में चुनौती पेश कर रहे भारतीय घुड़सवार फवाद मिर्जा ने अच्छी शुरुआत की है और शुक्रवार को इवेंटिंग स्पर्धा में ड्रेसेज के दो दौर के बाद तालिका में वह सातवें स्थान पर हैं।

तोक्यो, 30 जुलाई पहली बार ओलंपिक खेलों में चुनौती पेश कर रहे भारतीय घुड़सवार फवाद मिर्जा ने अच्छी शुरुआत की है और शुक्रवार को इवेंटिंग स्पर्धा में ड्रेसेज के दो दौर के बाद तालिका में वह सातवें स्थान पर हैं।

फवाद घुड़सवारी (इक्वेस्ट्रियन) इवेंटिंग स्पर्धा में चुनौती पेश कर रहे है जिसमें ड्रेसेज के तीन चरण के बाद क्रॉस कंट्री और जंपिंग स्पर्धाओं के बाद विजेता का चयन होता है।

इवेंटिंग के पहले दिन ड्रेसेज के दो चरण में फवाद और उनके घोड़े ‘सिग्नुर मेदीकोट’ को  28 पेनल्टी अंक मिले।

ब्रिटेन के ओलिवर टाउनएंड 23.60 पेनल्टी अंक के साथ तालिका में शीर्ष पर है।

शनिवार को ड्रेसेज के तीसरे चरण का आयोजन होगा।

ड्रेसेज को कलात्मक घुड़सवारी माना जाता है जिसमें घुड़सवार और घोड़े को अपनी रचनात्मकता दिखानी होती है। इसमें दोनों के तालमेल को अहमियत दी जाती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज