खेल की खबरें | घुड़सवारी इवेंटिंग स्पर्धा के पहले दिन के बाद फवाद संयुक्त सातवें स्थान पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पहली बार ओलंपिक खेलों में चुनौती पेश कर रहे भारतीय घुड़सवार फवाद मिर्जा ने अच्छी शुरुआत की है और शुक्रवार को इवेंटिंग स्पर्धा में ड्रेसेज दौर के बाद तालिका में वह संयुक्त रूप से सातवें स्थान पर हैं।

तोक्यो, 30 जुलाई पहली बार ओलंपिक खेलों में चुनौती पेश कर रहे भारतीय घुड़सवार फवाद मिर्जा ने अच्छी शुरुआत की है और शुक्रवार को इवेंटिंग स्पर्धा में ड्रेसेज दौर के बाद तालिका में वह संयुक्त रूप से सातवें स्थान पर हैं।

फवाद घुड़सवारी (इक्वेस्ट्रियन) इवेंटिंग स्पर्धा में चुनौती पेश कर रहे है जिसमें ‘व्यक्तिगत ड्रेसेज’ चरण के बाद क्रॉस कंट्री और जंपिंग स्पर्धाओं के बाद विजेता का चयन होता है।

इवेंटिंग के पहले दिन ड्रेसेज में फवाद और उनके घोड़े ‘सिग्नुर मेदीकोट’ को  28 पेनल्टी अंक मिले।

फवाद का समर्थन करने वाली बेंगलुरु की संस्था ‘एंबेसी समूह’ ने बताया कि प्रतियोगिता में 63 घुड़सवार भाग ले रहे जिसमें पहले दिन 42 प्रतियोगियों का खेल पूरा हो गया। इसमें फवाद संयुक्त रूप से सातवें स्थान पर है।

बाकी बचे हुए 21 घुड़सवार शनिवार को ‘व्यक्तिगत ड्रेसेज’को पूरा करेंगे।

ब्रिटेन के ओलिवर टाउनएंड 23.60 पेनल्टी अंक के साथ तालिका में शीर्ष पर है।

ड्रेसेज को कलात्मक घुड़सवारी माना जाता है जिसमें घुड़सवार और घोड़े को अपनी रचनात्मकता दिखानी होती है। इसमें 20 मीटर गुणा 60 मीटर के आयातकर क्षेत्र में दोनों के तालमेल को अहमियत दी जाती है।

फवाद को अब एक अगस्त को क्रॉस कंट्री रेस में भाग लेना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Key Players To Watch Out: आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें