खेल की खबरें | नस्वालवाद और असमानता ने निपटने के लिए एफवन ने नई पहली की घोषणा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. एफवन ने बयान में कहा कि ‘वी रेस ऐज वन’ में असमानता, निरंतरता और कोरोना वायरस महामारी से जुड़े मुद्दे का भी हल निकलेगा।

एफवन ने बयान में कहा कि ‘वी रेस ऐज वन’ में असमानता, निरंतरता और कोरोना वायरस महामारी से जुड़े मुद्दे का भी हल निकलेगा।

कोरोना वायरस महामारी के कारण चार एफवन रेस रद्द हो चुकी हैं जबकि सत्र की शुरुआत भी मार्च के मध्य से जुलाई तक टल चुकी है।

यह भी पढ़े | MS Dhoni Should Be Credited for Supporting Virat Kohli: धोनी ने इंग्लैंड के खराब दौरे के बाद भी किया था कोहली का समर्थन, पूर्व कप्तान को मिलना चाहिए इसका श्रेय- गौतम गंभीर.

एफवन ने बयान में कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि जब रेस दोबारा शुरू हों तो यह दर्शाएं कि खेल समुदाय के रूप में हम नस्लवाद के खिलाफ एकजुट हैं और एफवन में असमानता को दूर करने और विविधता के लिए हम अधिक प्रयास करेंगे।’’

छह बार के एफवन चैंपियन लुईस हैमिल्टन ने कहा था कि मोटर स्पोर्ट्स में विविधता को बढ़ाने के लिए वह आयोग का गठन करेंगे जिसके बाद एफवन ने यह घोषणा की है।

यह भी पढ़े | RIP Rajinder Goel: सचिन, सौरव सहित पूर्व क्रिकेटरों ने गोयल के निधन पर शोक व्यक्त किया.

हैमिल्टन एफवन में एकमात्र अश्वेत ड्राइवर हैं। उन्होंने हाल के हफ्तों में नस्लवाद को लेकर काफी टिप्पणियां की हैं।

हैमिल्टन ने कहा था पिछले महीने मिनियापोलिस में अफ्रीकी मूल के अमेरिकी जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या के बाद वह काफी नाराज और दुखी थे और उन्हें इस पर विश्वास नहीं हो रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\