देश की खबरें | नोएडा में पिता-पुत्र ने की आत्महत्या
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गौमबुद्ध नगर के नोएडा में एक सोसाइटी में रहने वाले पिता-पुत्र ने आर्थिक तंगी और बीमारी के चलते ज्यादा मात्रा में दवाइयां खाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने रविवार को बताया कि यह घटना थाना सेक्टर-113 क्षेत्र के सेक्टर -77 स्थित इलाइट होम सोसाइटी की है।
नोएडा, 28 मई गौमबुद्ध नगर के नोएडा में एक सोसाइटी में रहने वाले पिता-पुत्र ने आर्थिक तंगी और बीमारी के चलते ज्यादा मात्रा में दवाइयां खाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने रविवार को बताया कि यह घटना थाना सेक्टर-113 क्षेत्र के सेक्टर -77 स्थित इलाइट होम सोसाइटी की है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सहायक पुलिस आयुक्त सौम्या सिंह ने बताया कि सेक्टर 77 स्थिति इलाइट होम सोसायटी में रहने वाले 23 वर्षीय शुभांशु जैन और उसके 54 वर्षीय पिता राहुल जैन पुत्र विनोद जैन ने अत्यधिक मात्रा में दवाइयां खाकर आत्महत्या कर ली है।
उन्होंने बताया कि घर में राहुल जैन के पिता विनोद जैन भी रहते हैं। घर में परिवार की कोई महिला सदस्य नहीं रहती थी।
विनोद जैन ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि शुभांशु और राहुल शुगर और रक्तचाप सहित कई बीमारियों से ग्रसित थे। उन्होंने कहा कि गाजियाबाद स्थित अपनी कुछ संपत्ति बेचकर दोनों ने एक बिल्डर के यहां पैसे जमा किये थे, लेकिन बिल्डर के वादे के अनुसार उन्हें रिटर्न नहीं मिल रहा था जिसके कारण दोनों परेशान थे।
उन्होंने बताया कि कई दिनों से पिता-पुत्र आत्महत्या करने की बात कह रहे थे। बुजुर्ग ने बताया कि उन्होंने दोनों को समझाया, लेकिन वे नहीं माने।
उन्होंने बताया कि दोनों शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सिंह ने बताया कि मृतकों ने एक सुसाइड नोट लिखा है जिसमें उन्होंने इस बात का जिक्र किया है कि वे बीमारी के चलते आत्महत्या कर रहे हैं।
सं.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)