एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कौशांबी में पिता ने अपने पुत्र को गोली मारी, मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कौशांबी जिले के पिपरी थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक व्यक्ति ने अपने ही बेटे को गोली मार दी जिसकी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | कौशांबी में पिता ने अपने पुत्र को गोली मारी, मौत

कौशांबी (उप्र), 10 मई कौशांबी जिले के पिपरी थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक व्यक्ति ने अपने ही बेटे को गोली मार दी जिसकी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) हेमराज मीणा ने बताया कि थाना क्षेत्र के फतेहपुर सहाबपुर गांव निवासी शिवनारायण पटेल ने आज दोपहर अपने बेटे बृजेश (40) को अपनी लाइसेंसी दोनाली बंदूक से गोली मार दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल बेटे को प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी पिता पर पिपरी थाना क्षेत्र में चार अपराधिक मामले दर्ज हैं। पटेल के खिलाफ आखिरी मामला वर्ष 1986 में दर्ज हुआ था और उसी आधार पर थाने में उसकी हिस्ट्रीशीट भी खोली गई थी।

एसपी ने कहा कि उसी वक्त आरोपी के शस्त्र लाइसेंस के निरस्तीकरण की कार्यवाही भी की गई थी और इस बात की जांच की जा रही है कि उसके शस्त्र के लाइसेंस की बहाली किस तरह की गई है।

उन्होंने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मीणा ने बताया कि आरोपी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना की जांच की जा रही है।

सं आनन्द

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2022 05:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).